1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बर्थडे पार्टी के बाद बिल को लेकर हुआ बवाल, नशे में धुत बदमाशों ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों को पीटा; देखें VIDEO

बर्थडे पार्टी के बाद बिल को लेकर हुआ बवाल, नशे में धुत बदमाशों ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों को पीटा; देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

नशे में धुत बदमाशों ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों को पीटा।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नशे में धुत बदमाशों ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों को पीटा।

कानपुर: यूपी के कानपुर जिले में बदमाशों ने दबंगई सरेआम देखने को मिली। यहां बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में रात भर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक खाने के बाद पैसे देने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बदमाशों ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी बदमाशों ने बदसुलूकी की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

जान से मारने का किया प्रयास

दरअसल, पूरा मामला गवालटोली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां बैठक रेस्टोरेंट में बदमाशों ने रात भर जमकर तांडव मचाया। इस दौरान नशे में धुत बदमाशों ने बैठक रेस्टोरेंट में कई लोगों को जान से मारने का प्रयास भी किया। ये बदमाश रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी को घंटों तक मारते रहे। जब किसी ने बचाने का प्रयास किया तो दबंगों ने उसको भी नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद पैसे देने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद नशे में धुत बदमाशों ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

घटना का वीडिया आया सामने

वहीं रेस्टोरेंट में कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो रेस्टोरेंट में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंगों ने ग्वालटोली पुलिस से भी धक्का-मुक्की और बदसूलुकी की। इस दौरान बदमाश लगातार डीएसपी को भी फोन करने की धमकी देते दिखे। फिलहाल पुलिस ने दबंगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।