A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एटा में दिनदहाड़े 4 लोगों का मर्डर, घर में घुसकर सास-ससुर, बहू और नातिन की ईंटों से कूच-कूच कर हत्या

एटा में दिनदहाड़े 4 लोगों का मर्डर, घर में घुसकर सास-ससुर, बहू और नातिन की ईंटों से कूच-कूच कर हत्या

एटा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। हमलावर कौन था? पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। वारदात वाले घर के बाह स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।

एटा में ट्रिपल मर्डर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT एटा में ट्रिपल मर्डर

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दिनदहाड़े 4 लोगों के मर्डर से हड़कंप मच गया। अज्ञात हमलावर के द्वारा ईंट से कूच-कूच कर चार लोगों की जान ली गई है। अज्ञात शख्स द्वारा हमला किए जाने के बाद नीचे कमरे में बुजुर्ग गंगा सिंह और दूसरी मंजिल पर खून से लथपथ कमरे में सास-बहू और नातिन पड़ी मिली। 

एटा के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगर प्रेमी की ये वारदात है। मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि श्यामा देवी की सांसे चल रही थी। पुलिस ने लहूलुहान हालात में मेडिकल कॉलेज में उन्हें भर्ती कराया है। ससुर गंगा सिंह, बहू रत्ना सिंह और नातिन ज्योति की हत्या कर दी गई। सास श्यामा देवी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

स्थानीय लोगों से भी पूछताछ

घटना के बाद का मंजर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस के आला अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।  

किसने की हत्या? 

वारदात वाले घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। हत्या किसने की है? अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम हमलावर की तलाश में है।

सभी एंगल पर हो रही मामले की जांच

पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आपसी रंजिश का भी मामला हो सकता है। साथ ही पुलिस ने कहा कि पुरानी दुश्मनी या लूटपाट के एंगल पर भी जांच कर रही है।

रिपोर्ट- अक्षय पालिवाल