1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: पत्नी, बेटी, माता और पिता... घर में घुसकर 4 लोगों की किसने की हत्या? सामने आया नाम, वजह का भी हुआ खुलासा

UP: पत्नी, बेटी, माता और पिता... घर में घुसकर 4 लोगों की किसने की हत्या? सामने आया नाम, वजह का भी हुआ खुलासा

एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्यारे का नाम बता दिया है। हत्या करने की वजह भी सामने आ गई है।

एटा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का खुलासा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT एटा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का खुलासा

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की चर्चित एक ही परिवार के चार लोगों की हत्याकांड का खुलासा हुआ है। DIG अलीगढ़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे हत्याकांड का खुलासा किया है। डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने कहा, 'परिवार के सदस्य कमल सिंह ने अपनी पत्नी, बेटी, मां और पिता की ईंट से कुचलक हत्या की है। चारों की हत्या की वजह घरेलू क्लेश बनी है।'

4 लाख रुपये को लेकर हत्या

कमल ने पहले अपनी पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या की। विरोध करने पर मां और छोटी बेटी की भी की हत्या कर दी। बाद में कैंसर पीड़ित पिता के सिर पर ईंट मारकर की उनकी भी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी को बड़ी बेटी की शादी होनी थी। 4 लाख रुपये के इंतजाम को लेकर घर में क्लेश चल रही थी। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

ईंट से कुचलकर ली गई सभी की जान

सोमवार को एटा जिले के कोटवाली नगर इलाके में एक घर में दिनदहाड़े हुए हमले में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी गई, जिनमें 3 महिलाएं शामिल थीं। यह घटना सुनहरी नगर नागरा प्रेमी इलाके में घटी, जहां घर के एक सदस्य ने ईंटों से हमला कर सभी की जान ले ली।

जानिए चारों मृतकों के नाम?

मृतकों की पहचान गंगा सिंह (70), उनकी पत्नी श्यामा देवी (65) और उनकी पोती ज्योति (23) के रूप में हुई है। पत्नी रत्ना (43) रूप में हुई थी। पुलिस की टीम ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

रिपोर्ट- अक्षय पालिवाल