1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक के अजनारा सोसाइटी मार्केट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक के अजनारा सोसाइटी मार्केट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित अजनारा सोसायटी के पास उस समय हड़कंप मच गया जब सोसायटी के पास मार्केट से आग की लपटें उठने लगीं।

क्रॉसिंग रिपब्लिक के अजनारा सोसाइटी मार्केट में लगी आग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT क्रॉसिंग रिपब्लिक के अजनारा सोसाइटी मार्केट में लगी आग

गाजियाबाद: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित अजनारा सोसायटी के मार्केट में आग लगने की खबर है। आग की लगते ही चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। तस्वीरों में आग लपटें तेजी से फैलती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित अजनारा सोसाइटी के सामने मार्केट है। मार्केट में लगी आग की लपटें धीरे-धीरे बहुमंजिला इमारतों को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Image Source : Reporter Inputक्रॉसिंग रिपब्लिक के मार्केट में लगी आग

घनी आबादी वाला इलाका 

बता दें कि क्रॉसिंग रिपब्लिक घनी आबादी वाला इलाका है। यह प्राइवेट डेवलपर्स के द्वारा बनाई गई सोसाइटी है। बहुमंजिला इमारतों से घिरी इस सोसायटी में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। यह सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शाहबेरी से बिल्कुल सटा हुआ है। मार्केट में आग की लगते ही हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।

भीषण गर्मी के चलते आग तेजी से फैली

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। भीषण गर्मी के चलते आग तेजी से फैलने लगी। घनी आबादी वाला इलाका होने के चलते आग को फैलने से रोकना दमकल की पहली प्राथमिकता है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Image Source : Reporter Inputगाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग

आसमान में उठा धुएं का गुबार

वहीं एक बहुमंजिला इमारत की फ्लैट में भी आग की लपटें देखी गईं। आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार नजर आ रहा था।  माना जा रहा है कि मार्केट में आग लगने की यह घटना शॉर्ट सर्किट के चलते हुई। फिलहाल यह प्राथमिक सूचना है लेकिन पूरी जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह सामने आएगी।