1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में बाइक का हॉर्न बजाने पर चला दी गोलियां, पत्थरबाजी भी की

लखनऊ में बाइक का हॉर्न बजाने पर चला दी गोलियां, पत्थरबाजी भी की

लखनऊ के दुबग्गा थाने के फरीदीपुर इलाके में बाइक का हॉर्न बजाने से नाराज कई लोगों ने एक शख्स पर फायरिंग कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने पत्थरबाजी भी की।

बाइक का हॉर्न बजाने पर चला दी गोलियां- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बाइक का हॉर्न बजाने पर चला दी गोलियां

लखनऊ: यूपी के लखनऊ में बाइक का हॉर्न बजाने से नाराज़ लड़को ने गोलियां चला दी। आरोप है कि पत्थरबाजी भी की गई। मामला लखनऊ के दुबग्गा थाने के फरीदीपुर इलाके का है। जानकारी के अनुसार, फरीदीपुर की गली नम्बर 12 में रहने वाले शानू अपने दोस्त शहाबुद्दीन के साथ मोटरसाइकिल से दूध लेने गए थे। शानू के घरवालों का आरोप है कि कुछ लड़के सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे। रास्ता नहीं दे रहे थे। 

पत्थरबाजी और धमकी देने का आरोप

आरोप है कि शानू ने मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाया जिससे हुड़दंग कर रहे लड़के नाराज़ हो गए और झगड़ा होने लगा। दूसरे दिन यानी 16 मार्च को रात में करीब 50 लड़के शानू के घर पहुंचे। शानू के घरवालों का आरोप है कि उन्होंने गोलियां चलाई और पत्थरबाजी की। गोलियां चलने से वहां अफरातफरी मच गई और फिर ये लड़के जान से मारने की धमकी देकर वापस चले गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले में शानू की भाभी तहसीन ने दुबग्गा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में अलीम और नूर आलम को नामजद किया गया है और कुछ अज्ञात लड़कों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। इलाके में दहशत है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच चल रही है।

 कंटेनर ट्रक और मालगाड़ी की टक्कर

उधर, अमेठी में लखनऊ-वाराणसी (वाया सुलतानपुर) रेल खंड के रेलवे फाटक पर कंटेनर ट्रक और मालगाड़ी की टक्कर हो गई जिससे ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक पहले चालक के घायल होने की बात सामने आयी थी लेकिन बाद में जानकारी हुई की कंटेनर का खलासी घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारण रेल खंड पर परिचालन बाधित हो गया था जिसके बाद में बहाल कर दिया गया और सुबह सात बजे तक ‘अप-डाउन’ लाइन पर यातायात पूरी तरह से बहाल कर दिया गया।