उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मधुमक्खियों का आतंक देखने को मिला। फिरोजाबाद में वृद्ध महिला के शव का अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमला के बाद जान बचाने के लिए लोग शव छोड़कर भी भाग खड़े हुए।
तीन दर्जन से अधिक लोग घायल
मधुमक्खियों के हमले के कारण तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव का अंतिम संस्कार भी काफी समय बाद हो सका।
मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला
ये पूरा मामला फिरोजाबाद के थाना टूंडला के नगला हरिश्चंद्र का है। जहां रविवार सुबह करीब 9 बजे एक 75 बर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मौके पर आए परिजन शव को पास के ही खेत में अंतिम संस्कार करने लेकर जाने लगे, तभी इस दौरान मधुमखियों के झुंड ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया।
शव छोड़कर इधर-उधर भागे
मधुमक्खियों का हमला होता देख लोग शव छोड़ इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने पुलिस को भी इस मामले में सूचित किया। पुलिस के आने के बाद भी लोगों के बचाव मे कुछ नहीं हो सका। मधुमक्खियों के हमले के कारण लगभग 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों का इलाज अब अस्पताल में किया जा रहा है।
रिपोर्ट- लवकुश शर्मा