A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली में दर्दनाक हादसा, खड़े टैंकर में पीछे से जा घुसी बोलेरो, 5 की मौत; कई घायल

बरेली में दर्दनाक हादसा, खड़े टैंकर में पीछे से जा घुसी बोलेरो, 5 की मौत; कई घायल

बरेली में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यहां सड़क किनारे खड़े एक टैंकर में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

टैंकर में बोलेरो ने पीछे से मारी टक्कर। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT टैंकर में बोलेरो ने पीछे से मारी टक्कर।

बरेली: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के बरेली जिले से सामने आ रही है। यहां सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बोलेरो, सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं हादसे के बाद शवों को निकालने के लिए बोलेरो को काटना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में घायलों का प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

टैंकर में पीछे से जा घुसी बोलेरो

जानकारी के मुताबिक बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र के परधोली के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो की रफ्तार बहुत तेज थी। ड्राइवर गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख सका और सीधे एक टैंकर में जा टकराया। टक्कर के बाद गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग फंस गए।

तेज स्पीड की वजह से हुआ हादसा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद एक लड़का गाड़ी में फंस गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और राहगीर रेस्क्यू में जुटे रहे। कटर और अन्य उपकरणों की मदद से गाड़ी को काटकर उसे बाहर निकाला गया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी के टकराने के तुरंत बाद पीछे से आ रही एक बाइक भी कार में जा घुसी। इससे हादसा और बड़ा हो गया। फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टिया जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। (इनपुट- विकास साहनी)

यह भी पढ़ें-

अनजान लोगों से वीडियो कॉल पर बात करती थी पत्नी, तीन बच्चों के साथ गहने लेकर हुई फरार; पुलिस के पास पहुंचा पति