A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर के पूर्व बीजेपी विधायक ने छांगुर बाबा मामले में जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा

बलरामपुर के पूर्व बीजेपी विधायक ने छांगुर बाबा मामले में जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा

बीजेपी नेता शैलेश कुमार सिंह शैलू ने दावा किया है कि धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार छांगुर बाबा के कारतूतों की जानकारी प्रशासन को पहले से ही थी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

बीजेपी नेता शैलेश कुमार सिंह शैलू - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बीजेपी नेता शैलेश कुमार सिंह शैलू

लखनऊः बलरामपुर के गैसड़ी से पूर्व बीजेपी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने छांगुर बाबा और उसकी गैंग के मामले में जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप लगाए हैं। इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि जिला प्रशासन को इस मामले की जानकारी पहले से थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने में मस्त हैं। अधिकारी बांट खाओ की नीति पर काम कर रहे हैं। वहां पर आम जनमानस को प्रताड़ित किया जा है। 

डीएम पर लगाया गंभीर आरोप

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि बलरामपुर के डीएम बन्दर बांट में लगे हैं। सिर्फ योजनाओं में अधिकारी अपना कमिशन लेने में मस्त हैं। पिछले दिनों पूरे प्रधानों ने एक साथ डीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जमीनों पर कब्जा किया गया। सैकड़ो करोड़ की जमीन को दान पर दे दिया गया। मैंने शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार की योजना को आम लोगों तक पहुंचाने के बजाय सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

एक बड़ा आदमी कर रहा है फंडिंग

पूर्व विधायक ने सवाल उठाया और कहा कि छांगुर बाबा का गैंग चल रहा है क्या.. अधिकारियों को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले शुक्रवार को भी धर्मान्तरण को लेकर बैठक हुई थी। अगर सूचना देंगे धमकी दी जाएगी। इन्होंने कहा कि छोटे लोग आज भी सक्रिय हैं और बड़ा आदमी इसकी फंडिंग कर रहा है। 

डीएम और एसपी शिकायत पर नहीं लेते एक्शन

शैलेश कुमार सिंह शैलू ने अवैध धर्मांतरण को लेकर कहा कि प्रशासन को सब कुछ पता था। एसपी और डीएम से शिकायत करें तो कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्रवाई करते हैं लेकिन जिलों तक पहुंचते- पहुंचते वो कागज़ दम तोड़ देता है। नीचे के लोग सही काम नहीं कर रहे। इसलिए छांगुर जैसे लोग जिले में पनप रहे हैं।

बता दें कि यूपी एटीएस ने लखनऊ में छिपे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी करीबी नीतू उर्फ नसरीन को गिरफ्तार किया था। छांगुर पर धर्मांतरण कराने और मनी लांड्रिंग का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों पर 100 करोड़ के विदेशी फंडिग का भी आरोप है, जिसकी जांच ईडी कर रही है।