1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत, दो घायल

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत, दो घायल

कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के एस्कॉर्ट की गाड़ी लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर पलट गई। इससे एक बड़ा हादसा हो गया।

The escort vehicle of former MP Subrata Pathak overturned on the Lucknow Agra Express.- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के एस्कॉर्ट की गाड़ी पलट गई

उत्तर प्रदेश में आगरा से कन्नौज आते समय एक्सप्रेव वे पर एक बड़ा हादसा हो गया। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के एस्कॉर्ट की गाड़ी पलट गई। इससे उसमें सवार पुलिसकर्मियों की जान चली गई है, साथ ही दो घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद और राज्य मंत्री कैलाश राजपूत सहित कई भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया है। पता चला है कि सकरावा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर एस्कॉर्ट गाड़ी पलट गई थी। 

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर हुआ हादसा

मंगलवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुब्रत पाठक को स्कॉर्ट कर रही पुलिस की स्कार्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई और दूसरा गंभीर हालत में है, जिसे कानपुर रेफर किया गया है। घायल स्कार्पियो चालक का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। पुलिस हादसे का कारण जानने की कोशिश कर रहीं है। पूर्व सांसद, एसपी सहित पुलिस के कई अफसर और भाजपा नेता घटनास्थल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक हादसा पीड़ितों की मदद में जुटे रहे। 

पूर्व सांसद आगरा से आ रहे थे कन्नौज

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक मंगलवार दोपहर आगरा की तरफ से कन्नौज आ रहे थे। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर उनके काफिले को स्कॉट कर रही एक स्कार्पियो भी पीछे पीछे चल रही थी। सकरावा थाना के तहत एक्सप्रेस वे के 145 किलोमीटर पोल के पास अचानक तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जोरदार टक्कर से स्कार्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में स्कॉर्ट ड्यूटी में लगे हेडकांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी की मौके पर ही जान चली गई। दूसरा हेडकांस्टेबल कुंवरपाल और चालक शरद कुमार हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हेडकांस्टेबल को हालत चिंताजनक होने पर कानपुर रिफर किया गया हैं। डॉक्टरों का कहना है कि घायल फिलहाल स्थिर है।

मृतक और घायलों की सूचना परिजनों को दी गई

इस मामले में एसपी ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूरे मामले में विधिक कार्यवाही जारी है। घटना के कारणों को भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

कन्नौज से सुरजीत कुशवाहा की रिपोर्ट 

यह भी पढ़ें 

यूपी में आठ साल की छात्रा और उसकी सहेली से छेड़खानी, सहायक अध्यापक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में खूनी खेल, जहांगीरपुर बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग से मची भगदड़, युवक की निर्मम हत्या