1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: 2 शातिर महिलाओं ने दिनदहाड़े एक घर में की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, VIDEO वायरल

गाजियाबाद: 2 शातिर महिलाओं ने दिनदहाड़े एक घर में की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, VIDEO वायरल

गाजियाबाद में 2 शातिर महिला चोरों ने एक घर से दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ghaziabad- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दोनों शातिर महिला चोरों का वीडियो सीसीटीवी में कैद

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में एक गली में स्थित मकान से दिनदहाड़े चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना को 2 महिलाओं ने शातिर तरीके से अंजाम दिया है और इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला थाना वेव सिटी के डासना इलाके का है।

क्या है पूरा मामला?

वायरल सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, 2 महिला चोर मंगलवार की सुबह गली में आती हैं। इनमें एक महिला की गोद में छोटा बच्चा भी है। घात लगाकर बच्चे को गोद में लिए हुए महिला चोर घर में घुसती है। जबकि बाहर गली में खड़ी दूसरी महिला चोर निगरानी कर रही है।

कुछ देर बाद अंदर घुसी महिला बाहर गली में निगरानी कर रही महिला को गोद में लिए बच्चे को पकड़ाकर फिर से घर के अंदर घुस जाती है। कुछ देर बाद बाहर खड़ी महिला भी अंदर घर में चली जाती है। तभी अचानक दोनों महिलाएं तेजी से बाहर निकलकर जाने लगती हैं। 

दरअसल इस दौरान एक छोटा बच्चा स्कूल जाने के लिए घर से बाहर निकलता है। उसी बच्चे की आहट से दोनों महिलाएं बाहर निकल जाती हैं। लेकिन उस बच्चे के जाने के बाद फिर से वो वापस आती है और घर में घुस जाती है। कुछ समय बाद दोनों महिलाएं घर से बाहर निकलकर चली जाती हैं।

शातिर चोर महिलाओं ने घर से 3 मोबाइल चोरी किए

शातिर महिलाओं ने अपने चोरी के मंसूबे को अंजाम दे दिया। इन महिलाओं ने उस घर से तीन मोबाईल फोन चोरी कर लिए। पीड़ित इजहार कुरैशी ने घटना की तहरीर पुलिस में दी है। तहरीर के अनुसार, उनके घर से उक्त महिलाओं ने एक आईफोन मैक्स प्रो 16, एक मेटोरोला और एक आईफोन 15  मोबाइल चोरी किए हैं। जिनकी कीमत लाखों में है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला चोरों की तलाश में जुटी है। (इनपुट: जुबैर अख्तर)