A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: Blinkit डिलीवरी बॉय पर लात-घूसों की ताबड़तोड़ बरसात! सड़क पर गिरा-गिराकर मारा

VIDEO: Blinkit डिलीवरी बॉय पर लात-घूसों की ताबड़तोड़ बरसात! सड़क पर गिरा-गिराकर मारा

Blinkit Delivery Boy Beaten: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में Blinkit डिलीवरी बॉय की जमकर पिटाई हुई है। 3-4 लड़कों ने पहले उसे घेरा और बाद में सड़क पर लिथाड़-लिथाड़कर मारा। इसका वीडियो CCTV में रिकॉर्ड हो गया है।

Ghaziabad blinkit guy beating- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT गाजियाबाद में Blinkit डिलीवरी बॉय की पिटाई हुई है।

Ghaziabad Blinkit Delivery Boy Viral Video: दिल्ली से सटे गाजियाबाद से पिटाई का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां Blinkit डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई कर दी गई है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानें ये पूरा मामला क्या है। Blinkit डिलीवरी बॉय को क्यों पीटा गया।

डिलीवरी को लेकर हुआ था विवाद

बता दें कि ये मामला शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र का है। पिटाई की ये घटना बीते 17 फरवरी को हुई। डिलीवरी बॉय दीपक देर रात तकरीबन साढ़े 10 बजे शालीमार गार्डन में एक ऑर्डर देने गया था। ऑर्डर में कोई सामान मिस हो गया था। इसी को लेकर विवाद आगे बढ़ गया और उसे पीट दिया गया।

कस्टमर ने कैंसिल कर दिया था ऑर्डर

दरअसल, दीपक उस मिसिंग सामान को लेने अपने स्टोर पर गया था। जहां उसको मैनेजर ने बताया कि कस्टमर ने ऑर्डर कैंसिल कर दिया है और समान मिसिंग बताकर तुम्हारी कंप्लेंट की है। अब जो ऑर्डर देकर आए थे वो सामान वापस लेकर आ जाओ।

डिलीवरी बॉय को सड़क पर गिराकर मारा

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि पहले तो 3-4 लड़के डिलीवरी बॉय दीपक की बाइक को घेरकर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद, जैसे ही दीपक अपनी बाइक को आगे बढ़ाने की कोशिश करता है, उसका रास्ता पैर लगाकर रोक लिया जाता है। फिर सभी मिलकर दीपक को बाइक से नीचे सड़क पर गिरा लेते हैं और लातों-घूसों से मारने लगते हैं।

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

दीपक जब कस्टमर के घर सामान वापस लेने गया तो उन्होंने सामान लौटाने से मना कर दिया और दीपक को सड़क पर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जा रही है।

(इनपुट- जुबेर अख्तर)

ये भी पढ़ें- VIDEO: गाजियाबाद में देर रात चाय की टपरी पर 'महासंग्राम', लड़की ने दूसरी युवती को बाल नोंच-नोंचकर कूटा