A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली में घुसने से पहले पकड़ा गया 3 लाख का 10 कुंतल 'खराब' पनीर, NCR के इलाके में होना था सप्लाई

दिल्ली में घुसने से पहले पकड़ा गया 3 लाख का 10 कुंतल 'खराब' पनीर, NCR के इलाके में होना था सप्लाई

Ghaziabad Contaminated Paneer: लोगों की थाली तक पहुंचने से पहले ही गाजियाबाद में खाद्य विभाग और पुलिस की टीम ने 10 कुंतल Contaminated पनीर जब्त कर लिया। इस पनीर को दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाना था।

Ghaziabad fake paneer- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT बाजार में पहुंचने से पहले गाजियाबाद में 10 कुंतल Contaminated पनीर जब्त हुआ।

Ghaziabad Contaminated Paneer Seize: यूपी के गाजियाबाद में खाद्य विभाग और पुलिस ने Contaminated पनीर पर बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 10 कुंतल Contaminated पनीर बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। यह Contaminated पनीर, अमरोहा से दिल्ली ले जाया जा रहा था। जांच के बाद खाद्य विभाग ने पनीर को जेसीबी की मदद से नष्ट करा दिया। फिलहाल, पुलिस और खाद्य विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस Contaminated पनीर की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी।

हापुड़ से दिल्ली लाया जा रहा था Contaminated पनीर

CFSO गाजियाबाद आशुतोष राय ने कहा, 'बीती रात, पुलिस की तरफ से सूचना पर हमारी टीम पहुंची थी। पनीर लगभग 10 ड्रमों में रखा था। इसकी मात्रा करीब 10 क्विंटल थी। यह दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई के लिए हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र से लाया गया था।'

गंदे ड्रमों और गंदे पानी में रखकर लाया गया पनीर

आशुतोष राय बोले, 'इसकी प्रथम दृष्टया हम लोगों ने जांच की। यह गंदे ड्रमों में और गंदे पानी में स्टोर कर लाया गया था। इसमें क्षरण भी शुरू हो गया था। चूंकि पनीर High Risk Food में आता है, जिसमें Contamination बहुत जल्दी पकड़ता है, तो इसका परिवहन भी सप्लाई चेन में बहुत सुरक्षित तरीके से होना चाहिए। और अगर वो न हो तो इसमें क्षरण शुरू हो जाता है। इसे खाने से, चूंकि ये गर्मी का मौसम चल रहा है, तो फूड पॉइजनिंग इत्यादि की समस्याएं कंटामिनेशन होने से शुरू हो जाती हैं।'

क्यों नष्ट करा दिया गया 10 कुंतल पनीर?

CFSO गाजियाबाद ने आगे कहा, 'इस पनीर के दो नमूने लिए गए हैं और नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उसकी क्वालिटी क्या है, क्या अंदर है, यह तो जांच के बाद पता चलेगा। प्रथम दृष्टया, चूंकि इसका क्षरण हो गया था, उचित तापमान में भंडारित नहीं था, गंदे पानी में भंडारित था और इसमें कंटामिनेशन की संभावना गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा होती है, इसलिए इसको जब्त कर नष्ट करा दिया है।'

अधिकतम 3 लाख थी इस पनीर की कीमत

उन्होंने आगे कहा कि इस पनीर की लगभग ढाई लाख रुपये अनुमानित कीमत है। यह अधिकतम 3 लाख रुपये तक भी जा सकती है। ये अलग-अलग रेट्स पर बेचते हैं, जैसा इनका व्यवसाय है।

(इनपुट- जुबैर अख्तर)

ये भी पढ़ें- यूपी में बिजली संकट के बीच एक और झटका! UPPCL ने बढ़ाया 10% ईंधन अधिभार शुल्क, जून में होगी वसूली