गाजियाबाद के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। ये आग SK होम्स अवंतिका के एक फ्लैट की तीसरी मंजिल पर लगी। आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। लोगों को सीढ़ियों के सहारे नीचे उतारा गया। फ्लैट में धुएं भर जाने से तीन कुत्तों की दम घुटने से मौत हो गई।
सोमवार देर रात लगी आग
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के CFO राहुल पाल ने कहा, 'सोमवार देर रात करीब 3 बजे हमें आग लगने की सूचना मिली। अवंतिका बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई थी, जिससे कई लोग अंदर फंस गए थे। तुरंत दो दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।'
तीन कुत्तों की चली गई जान
उन्होंने कहा, समय रहते आपातकालीन बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। आग बुझाने के लिए जमीन से पहुंचने का रास्ता जबरदस्ती खोला गया, जबकि ऊपर फंसे लोगों को बचाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया। बचाव अभियान के दौरान पता चला कि धुएं के कारण तीन कुत्तों की मौत हो गई।'
गौर ग्रीन एवेन्यू में लगी थी भीषण आग
वहीं, अप्रैल के महीने में गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में में भीषण आग लग गई थी। सोसायटी की 11वीं मंजिल पर सुबह करीब 8:50 बजे आग लगी, जो तेजी से फैलकर कई अन्य मंजिलों के फ्लैटों तक पहुंच गई थी। कई फ्लैटों को नुकसान पहुंचा था। इस आग की घटना में किसी की जान नहीं गई थी।
कई खामियां हुईं उजागर
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी में 29 अप्रैल को लगी आग की उच्चस्तरीय जांच में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी गंभीर खामियों उजागर हुईं थीं। लोगों ने बताया कि घटना के समय अग्नि चेतावनी प्रणाली काम नहीं कर रही थी और सुरक्षा उपकरणों का रखरखाव भी संतोषजनक नहीं था।
ये भी पढ़ें:
आज कोलकाता के धर्मतला में ममता बनर्जी का धरना, सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के विरोध में TMC का प्रोटेस्ट
'नेतन्याहू और हिजबुल्लाह मान गए, अब नहीं चलेगी कोई गोली', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, दोनों से की अलग-अलग बात