1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव, बाप-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव, बाप-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद में पुलिस ने बाप और बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने महिला को शादी का झांसा देकर पहले तो शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। आरोपी की पहचान साकिब खान और उसके पिता अनीस अहमद के रूप में हुई है।

Ghaziabad man Made physical relationship on the name of marriage then pressurized to change religion- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

गाजियाबाद में एक महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान साहिबाबाद के अर्थला की पीर कॉलोनी निवासी साकिब खान और उसके पिता अनीस अहमद के रूप में हुई हैं, जिन्हें डीएलएफ कॉलेनी से गिरफ्तार किया गया है। ट्रांस-हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान शाकिब ने खुलासा किया कि उसने महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने बताया कि बाद में जब महिला ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने इनकार कर दिया और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे अपने रिश्तेदार के साथ महिला के घर जा रहे थे ताकि वह शालीमार गार्डन थाने में दर्ज मामला वापस लेने के लिए उसे डरा-धमका सके।

मथुरा में दिखा अजीबों-गरीब मामला

बता दें कि इससे पूर्व मथुरा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। यहां एक गांव में शुक्रवार को पत्नी और पति के बीच हुए झगड़े ने एक भयानक मोड़ ले लिया। यहां विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी के होंठ कथित तौर पर अपने दांतों से काट लिए। इसके बाद महिला के होंठों में 16 टांके लगाने पड़े। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता पुलिस को अपनी आपबीती बोलकर नहीं बता सकी, इसलिए उसने कागज पर पूरी घटना लिख कर​दी। उसने अपने पति, देवर और सास के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। 

(इनपुट-भाषा)