A
Hindi News उत्तर प्रदेश कोरियन गेम के टास्क के चक्कर में जान देने की बात निकली झूठी, गाजियाबाद खुदकुशी केस में तीनों बहनों की मौत की असली वजह आई सामने

कोरियन गेम के टास्क के चक्कर में जान देने की बात निकली झूठी, गाजियाबाद खुदकुशी केस में तीनों बहनों की मौत की असली वजह आई सामने

गाजियाबाद में 3 बहनों के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने टास्क के चक्कर में जान देने की बात से इनकार किया है। पुलिस को अभी तक इसके सबूत नहीं मिले हैं। जानें खुदकुशी की असली वजह पर पुलिस ने क्या कहा है।

Ghaziabad suicide case- India TV Hindi Image Source : PTI गाजियाबाद सुसाइड केस में टास्क के कारण मौत के सबूत नहीं मिले हैं।

Ghaziabad Suicide Case: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में तीन बहनों के खुदकुशी के मामले में नया खुलासा हुआ है। कोरियन ऑनलाइन गेम और टास्क के चक्कर में सुसाइड की बात झूठी निकली है। तीनों बच्चियां कोरियन कल्चर और कोरियन म्यूजिक से प्रभावित जरूर थीं लेकिन उनके टास्क पूरा करने के लिए बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदने का अबतक कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस की जांच में अभी तक जो फैक्ट्स सामने आएं हैं, उसमें टास्क की बात कहीं भी नहीं है।

मोबाइल की लत बनी मौत की वजह

ट्रांस हिंडन के डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया, '4 फरवरी को 3 बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था। इसका सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। तीनों बहनें कोरियन कल्चर से इनफ्लुएंस थीं। कोरियन म्यूजिक और कुछ गेम्स का भी इनफ्लुएंस रहा है। उनके मोबाइल का एडिक्शन ज्यादा हो गया था, जब परिवार वालों ने मोबाइल इस्तेमाल करने से प्रतिबंध किया तब उन्होंने यह कदम उठाया।'

टास्क के कारण खुदकुशी के नहीं मिले सबूत

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि अभी तक की जांच में ऑनलाइन गेमिंग और गेमिंग में दिए जाने वाले टास्क के बारे में कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। ये बच्चियां पिछले 2-3 साल से स्कूल नहीं जा रही थीं। उनके परिवार की इकोनॉमिक कंडीशन की जानकारी जुटा रहे हैं, यह हमारी जांच का पार्ट है।

कोरियन कल्चर से कैसे प्रभावित हुईं बच्चियां

उन्होंने बताया कि लड़कियां कोरियन कल्चर से प्रभावित थीं। उन्हें कोरियन कल्चर की जो जानकारी मिलती थी, उसका सोर्स मोबाइल था। क्योंकि मोबाइल उनसे ले लिया गया था और उसे काफी दिन से दिया नहीं गया था। बाद में, यही खुदकुशी की वजह बनी। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट के साथ परिवार के कुछ फोटोग्राफ से जो बच्चों के बचपन के थे।

भारत सिटी सोसायटी की है पूरी घटना

जान लें कि बीती रात करीब 2 बजे गाजियाबाद के टीला मोड थाना इलाके की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों के एक साथ सुसाइड करने की घटना हुई। शुरुआती जांच में सोशल मीडिया पर खबर सुनने को मिली कि कोरियन गेम का टास्क पूरा करने के लिए बच्चियों ने बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से छलांग लगाई हैं। लेकिन पुलिस की जांच में अब इस बात का सबूत नहीं मिला है।

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

ये भी पढ़ें-

Exclusive: कोरियन गेम है कितना खतरनाक? कैसे बचाएं अपने बच्चों की जान, एक्सपर्ट ने क्या दी है सलाह

'सॉरी मम्मी-पापा...', 9वीं मंजिल से छलांग लगाने से पहले तीनों बहनों ने परिजनों के लिए छोड़ा सुसाइड नोट, कही ये बातें