1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, खाने को लेकर हुआ था विवाद, CCTV फुटेज आया सामने

लखनऊ में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, खाने को लेकर हुआ था विवाद, CCTV फुटेज आया सामने

राजधानी लखनऊ में एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक के रिश्तेदार हैं। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

युवक को दिनदहाड़े मारी गोली।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV युवक को दिनदहाड़े मारी गोली।

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मार दी। पूरा मामला रविवार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हमलावर घायल के ही रिश्तेदार हैं। दोपहर में खाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद शाम को रिश्तेदारों ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

रिश्तेदारों ने ही किया हमला

दरअसल, पूरा मामला राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र का है। यहां बंधा रोड पर शाम करीब सवा पांच गोलीबारी की घटना सामने आई। यहां कार से आए कुछ बदमाशों ने युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं ये भी बता चला है कि बदमाश, घायल के ही रिश्तेदार हैं। दोपहर में खाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने शख्स को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार टीमें बनाई हैं। इसके साथ ही बदमाशों की तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

एडीसीपी पंकज सिंह ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 मई की शाम करीब सवा पांच बजे गोली मारने की घटना सामने आई है। यहां गाजीपुर थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर एक युवक को उसके रिश्तेदारों ने गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पर पहुंची और युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। दोपहर में खाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई है। घायल के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर केस दर्ज किया जा रहा है। चार टीमों का गठन किया गया है। बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।