Gorakhpur Love Marriage Case: यूपी के गोरखपुर में सगाई समारोह के दौरान खूब हंगामा हुआ। यहां युवक की प्रेमिका के महज एक फोन की वजह से रिश्ता टूट गया। जहां सगाई होने वाली थी, वहां लड़के के पुराने प्रेम संबंध और गर्भपात के आरोपों को लेकर हंगामा होने लगा। लड़की और लड़के पक्ष वालों के बीच इसके बाद भारी बहस हुई। बता दें कि गोरखपुर के पीपीगंज नगर स्थित एक मैरिज हाल में शुक्रवार को सगाई समारोह के दौरान अचानक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। जानें ये पूरा मामला क्या है?
प्रेमिका के कॉल के बाद टूटी सगाई
एक तरफ लड़की के घरवाले सगाई की तैयारी कर रहे थे वहीं, लड़का मौके से गायब रहा। जब लड़के के फोन पर लड़की के भाई ने फोन किया तो युवक की कथित प्रेमिका ने फोन उठाया और कहा कि मेरा 6 साल से सौरभ से अफेयर है। इस फोन कॉल के बाद सगाई टूट गई और मौके पर हंगामा मच गया। फिर स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया।
काफी समय से चल रही थी शादी की तैयारी
जान लें कि गुलरिहा थाना इलाके के एक गांव की युवती की शादी खजनी थाना क्षेत्र के सियर टोला निवासी सौरभ चौहान से तय हुई थी। सौरभ चौहान डाक विभाग के गोरखपुर रेल मेल सेवा में कार्यरत बताया जा रहा है। दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही थीं।
पुलिस ने दोनों पक्षों में कराया समझौता
लेकिन शुक्रवार को सगाई के मौके पर हुए इस तमाशे ने पूरा माहौल ही खराब कर दिया था। लड़की वाले बहुत ही ज्यादा आक्रोशित हो गए थे। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर किसी तरह से मामले को शांत किया। बाद में दोनों पक्षो में समझौता हो गया।
(इनपुट- राज श्रीवास्तव)
ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: बच्चे आज भी समझते हैं ड्यूटी पर हैं पिता, पुलवामा हमले के 7 साल बाद आज किस हाल में शहीद का परिवार? उनके छोटे भाई ने नम आंखों से बयां की दास्तान