A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एनकाउंटर में ढेर हुआ गुरुसेवक, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मारी गई गोली, एक लाख का था ईनामी बदमाश

एनकाउंटर में ढेर हुआ गुरुसेवक, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मारी गई गोली, एक लाख का था ईनामी बदमाश

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर पुलिस की टीम को इनामी बदमाश गुरुसेवक आता हुआ दिखा। पुलिस की टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तभी उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में गुरुसेवक को गोली लगी  - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT जवाबी कार्रवाई में गुरुसेवक को गोली लगी

लखनऊ पुलिस ने एक लाख के ईनामी बदमाश गुरुसेवक को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। कैब चालक योगेश पाल समेत 2 कैब ड्राइवर की लूट और हत्या के मामले में पुलिस गुरुसेवक की तलाश कर रही थी। योगेश पाल की हत्या के मामले में पुलिस गुरुसेवक के दो साथियों को पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। 

चेकिंग के दौरान आता दिखा गुरुसेवक

लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच और पारा थाने की पुलिस ने गुरुसेवक की तलाश में जुटी थी। रविवार रात को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के ज़ीरो प्वाइंट की सर्विस लेन पर गाड़ियों की चैकिंग के दौरान गुरुसेवक आता दिखाई दिया।

पुलिस पर कर दी फायरिंग

पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गुरुसेवक को गोली लगी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुसेवक के पास से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर और आर्टिगा गाड़ी बरामद की है।

आरोपियों ने हत्या के बाद लूट ली थी गाड़ी

लखनऊ के वादलखेड़ा के रहने वाले कैब चालक योगेश पाल की कार बुकिंग के बहाने से गायब होने पर पर उनके परिजनों ने 29 सितंबर को पारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसकी जांच के दौरान के गुरुसेवक और उसके साथियों का पता चला। आरोपियों ने योगेश की लूट के दौरान हत्या करने के बाद शाहजहांपुर में ट्रेवलर चालक अवनीश की भी हत्या की थी। आरोपियों ने हत्या के बाद गाड़ी भी लूट ली थी।