1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Holi Adulterated Food: हापुड़ में होली पर 'जहर' परोसने की थी तैयारी, खाद्य विभाग ने रेड करके पकड़ी 13 क्विंटल रंगीन कचरी और सेवइयां

Holi Adulterated Food: हापुड़ में होली पर 'जहर' परोसने की थी तैयारी, खाद्य विभाग ने रेड करके पकड़ी 13 क्विंटल रंगीन कचरी और सेवइयां

Hapur Adulterated Sewai: होली से पहले हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में फूड डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 क्विंटल के करीब कचरी बरामद की है। इसके साथ ही भारी मात्रा में सेवइयां भी पकड़ी गई हैं।

Holi Adulterated Food- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT हापुड़ में खाने की मिलावटी चीजों पर रेड की गई है।

Hapur Adulterated Kachri: यूपी में हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली के त्योहार से पहले एक बड़ी छापेमारी करते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मेरठ रोड स्थित एक निर्माण इकाई पर विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी, जहां भारी मात्रा में रंगीन कचरी और सेवइयां तैयार की जा रही थीं।

13 क्विंटल रंगीन कचरी हुई जब्त

छापेमारी के दौरान स्वच्छता के मानकों की घोर अनदेखी पाई गई, जहां कर्मचारी पैरों का उपयोग कर सेवइयां तैयार कर रहे थे। विभाग ने मौके से लगभग 12 से 13 क्विंटल रंगीन कचरी जब्त की है और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

लाइसेंस रद्द करने की दी गई चेतावनी

अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्माण के कारण संबंधित इकाई को सुधार नोटिस जारी किया गया है और सुधार न होने पर लाइसेंस रद्द करने जैसी अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खाद्य विभाग की दो टीमों ने इन कार्रवाई को अंजाम दिया है।

सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाता है रंग

खाद्य अधिकारियों ने जनता को आगाह किया है कि ऐसी गहरे रंगों वाली कचरी सीधे तौर पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जिससे पेट, आंतों, लिवर और किडनी को गंभीर नुकसान हो सकता है। प्रशासन ने अपील की है कि त्यौहार के दौरान लोग सतर्क रहें और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की खरीदारी से बचें।

मिलावटी सामानों पर लगाम के लिए एक्शन

उन्होंने आगे कहा कि विभाग की इस कार्रवाई का मकसद होली के अवसर पर बाजार में बिकने वाले मिलावटी सामानों पर लगाम लगाना है। गनीमत रही कि बाजार में रंगीन कचरी और गंदगी में बनी सेवइयों को पकड़ लिया गया, वरना ये लोगों को सेहत खराब कर सकता था। होली और ईद पर जो लोग इन्हें खाते, उनका स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा था।

(इनपुट- निशांक शर्मा)

ये भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड की दुनिया में नए गैंगस्टर की हुई एंट्री, लॉरेन्स के वकील पर जानलेवा हमले की ली जिम्मेदारी, किया पोस्ट