A
Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़ में 14 साल की मासूम से 60 साल के 'हैवान' ने की दरिंदगी, धमकाकर चुप रखा, और अब बच्चा पैदा होने पर खुला राज

हापुड़ में 14 साल की मासूम से 60 साल के 'हैवान' ने की दरिंदगी, धमकाकर चुप रखा, और अब बच्चा पैदा होने पर खुला राज

Hapur News: हापुड़ में 60 साल के दरिंदे ने 14 साल की नाबालिग मासूम के साथ हैवानियत की और उसे डरा-धमकाकर चुप रखा। हालांकि, 9 महीने बाद जब मासूम ने बच्चे को जन्म दिया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Pilkhuwa rape case- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT हापुड़ में दरिंदे ने पोती की उम्र की मासूम से की हैवानियत।

Hapur Rape Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पवित्र महीने रमजान के करीब एक बुजुर्ग की हैवानियत ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक 60 साल के बुजुर्ग इस्लाम ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ महीनों पहले दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया था, जिसके कारण डरी सहमी लोक-लाज और डर के मारे मासूम ने यह बात किसी को नहीं बताई।

बच्चे के जन्म से हुए कुकर्म का खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ जब अचानक पेट में दर्द होने पर किशोरी ने अपने ही घर में एक बच्ची को जन्म दिया। नवजात की किलकारी गूंजते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की, तो पीड़िता ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि पड़ोस में रहने वाले 'रिश्ते के दादा' इस्लाम ने उसके साथ गंदा काम किया था।

पुलिस ने आरोपी इस्लाम को किया गिरफ्तार

प्रसव के बाद मचे हड़कंप और पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। पिलखुवा पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपी इस्लाम को सिखेडा बम्बे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तरफ से जारी प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 65(1), 351(3)  एवं 5जे (2)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जेल भेजा गया 'हैवान'

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है। लेकिन आरोपी की तरफ से किए गए इस कुकृत्य ने सामाजिक ताने बाने को तार-तार करते हुए बेटियों की सुरक्षा पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

(इनपुट- निशांक शर्मा)

ये भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई गैंग की 'मैडम जहर' गिरफ्तार, बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड नेहा को पुलिस ने पकड़ा