A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाईकोर्ट के जज समेत तीन घरों में हुई करीब 38 लाख की चोरी, मचा हड़कंप, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

हाईकोर्ट के जज समेत तीन घरों में हुई करीब 38 लाख की चोरी, मचा हड़कंप, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चोरों ने प्रतापगढ़ जनपद के गोंडे गांव में एक साथ तीन घरों को अपना निशाना बनाया और लाखों की ज्वैलरी और नकदी लेकर फरार हो गए। इन तीन घरों में से एक घर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज का भी है।

हाईकोर्ट के जज के घर में चोरी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हाईकोर्ट के जज के घर में चोरी

प्रतापगढ़ जनपद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गोंडे गांव में बीती रात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक साथ तीन घरों को अपना निशाना बनाया। इस वारदात में चोरों ने  इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राजीव समेत कुल तीन घरों से 38 लाख रुपए के  के कीमती जेवर और नकदी चोरी कर ली। 

शादी की खुशियां मातम में बदली

चोरों ने सबसे ज्यादा तांडव प्रहलाद सिंह के घर में मचाया। इस परिवार के यहां  24 फरवरी को शादी का समारोह होना ा। शादी की तैयारियों के लिए घर में रखे गए लाखों के गहने, कीमती कपड़े और भारी नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। प्रहलाद सिंह के घर से लगभग 11 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। खुशियों के माहौल के बीच हुई इस घटना से परिवार सदमे में है।

जानकारी के मुताबिक चोर सुनियोजित तरीके से घरों के पिछले हिस्से से दाखिल हुए। जज राजीव सिंह के आवास से करीब  25 लाख रुपये की चोरी की बात सामने आ रही है। वही ग्रामीण विवेक सिंहके घर से करीब तीन लाख रुपये की और प्रह्लाद सिंह के घर से शादी के लिए रखे 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी हुए।

CCTV में कैद हुए चोर

चोरों द्वारा की गई पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में चोर संदिग्ध अवस्था में घरों में दाखिल होते और सामान लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इन फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई

चोरी की इस घटना की जानकारी  मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कई टीमें चोरों की तलाश में दबिश दे रही हैं। एक ही रात में हुई इन वारदातों ने पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- ब्रजेश मिश्र, प्रतापगढ