1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर में प्रे​मी प्रमिका के बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, सोशल मीडिया से हुई दोस्ती

सीतापुर में प्रे​मी प्रमिका के बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, सोशल मीडिया से हुई दोस्ती

सीतापुर में उस वक्त आने जाने वाले लोगों की गाड़ियां और कदम रुक गए, जब उन्होंने देखा कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी का कॉलर पकड़ लिया है और जमकर झगड़ा हो रहा है।

fight between a lover and his girlfriend in Sitapur.- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सीतापुर में प्रेमी और प्रेमिका के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

एक प्रेमिका ने बीच सड़क पर अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर भागने का आरोप भी लगाया है। प्रेमी के शादीशुदा होने की जानकारी होने पर प्रेमिका प्रेमी के गांव पहुंची थी। जानकारी पर पु​लिस भी मौके पर पहुंची, हालांकि बाद में आपसी समझौता हो गया और प्रेमिका ने फिलहाल किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। 

अहमदाबाद से आई प्रेमिका लखनऊ में रहती थी

प्रेमिका अहमदाबाद की रहने वाली है। दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी और दोनों काफी समय से लखनऊ में एक साथ रह रहे थे। बीच सड़क पर प्रेमी प्रेमिका के बीच हंगामा होता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों प्रेमी प्रेमिका को थाने के गई। जहां काफी देर तक दोनों के बीच बातचीत चली फिर दोनों के बीच आपसी सुलह समझौता हो गया, जिसके बाद प्रेमिका किसी प्रकार की कार्रवाई न करते हुए प्रेमी को लेकर चली गई। यह हाई वोल्टेज ड्रामा रेउसा थाना क्षेत्र का है।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों के बीच दोस्ती

अहमदाबाद की रहने वाली शगुफ्ता और रेउसा थाना क्षेत्र के शिवपुरी का रहने वाला इसरार की इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ने पर इसरार ने प्रेमिका शगुफ्ता को शादी करने का आश्वासन दिया, जिस पर शगुफ्ता नौकरी छोड़कर अपने प्रेमी इसरार के पास चली आई। बताते है कि इसरार और सगुफ्ता काफी समय से लखनऊ में एक साथ रह रहे थे। इसी बीच शगुफ्ता को इसरार को पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह इसरार से झगड़ा करने लगी। 

प्रेमिका ने की प्रेमी की पत्नी से भी फोन पर बात

इसी बीच इसरार अपने गांव शिवपुरी रेउसा भाग आया, लेकिन शगुफ्ता किसी तरह से प्रेमी का पता लगाते हुए रेउसा पहुंच गई, जहां उसने प्रेमी को बुलाकर बीच सड़क उसका कॉलर पकड़ कर उसे जमकर फटकार लगाई और काफी भला बुरा कहा। इसरार हाथ जोड़कर शगुफ्ता से माफी मांगता रहा। इतना ही नहीं शगुफ्ता ने मोबाइल पर इसरार की पत्नी से भी बात की और इसरार की भी बात करवाई। बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मी ने महिला की बात सुनकर दोनों पक्षों को थाने ले गया। जहां दोनों प्रेमी प्रेमिका के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। फिर दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए जिसके बाद शगुफ्ता किसी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कह कर प्रेमी के साथ चली गई।

सीतापुर से मोहित मिश्रा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

अश्लील वीडियो बनाकर 55 हजार वसूलने का आरोप, इन्फ्लुएंसर समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज; युवती ने हनी ट्रैप के आरोपों को बताया झूठा

शादी से इनकार पर बेकाबू हुआ युवक, बीच सड़क महिला पर ईंट से किया हमला, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा