A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति ने गर्लफ्रेंड से पत्नी को बीच सड़क पर पिटवाया, भीड़ के साथ खुद खड़ा होकर तमाशा देखता रहा, देखें वीडियो

पति ने गर्लफ्रेंड से पत्नी को बीच सड़क पर पिटवाया, भीड़ के साथ खुद खड़ा होकर तमाशा देखता रहा, देखें वीडियो

कानपुर में बीच सड़क पर पति पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। प्रेमिका के साथ होटल में पहुंचे पति और प्रेमिका की पिटाई हुई।

बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा - India TV Hindi
Image Source : REPORTER बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा

कानपुर के थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत नरवल मोड़ पर बने होटल से रंगरेलियां मना कर प्रेमिका के साथ निकले पति को पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ लिया। इस पर पत्नी ने बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच पति ने पत्नी को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद पत्नी ने प्रेमिका की बीच सड़क पर बाल नोचकर जमकर पिटाई कर दी। पति की गर्लफ्रेंड ने भी महिला का बाल पकड़कर मारा। इस दौरान रोड पर भीड़ जुट गई और पति भी भीड़ के साथ खड़ाकर होकर तमाशा देखता रहा।

दोनो महिलाओं के बीच मारपीट

दोनों महिलाओं के बीच करीब एक घंटे तक जमकर हाथापाई होती रही। दोनों एक-दूसरे के बाल नोचती रहीं। बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा होता देख राहगीरों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने इस पूरी मारपीट का वीडियो भी बना लिया। बाद में लोगों ने मामला शांत कराकर पति को वहां से भगाया।

यहां देखें वीडियो

पति ने प्रेमिका से पत्नी को पिटवाया

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि पत्नी ने पति को एक थप्पड़ लगाया तो उसकी प्रेमिका नाराज हो गई। इस पर महिला ने पति की प्रेमिका को भी एक थप्पड़ लगा दिया। इसके बाद प्रेमिका ने महिला की  पिटाई करने लग जाती है। वीडियो में पति द्वारा प्रेमिका से कह कहते सुना जा सकता है कि उसकी पत्नी को मारो...। इसके बाद प्रेमिका ने महिला की जमकर पिटाई करने लगती है। दोनों एक-दूसरे का बाल पकड़कर मारपीट करते दिख रही हैं।  

पति का पीछा करते हुए होटल तक पहुंची पत्नी

बता दें कि युवक की शादी 2018 में महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। युवक राजकोट में नौकरी करता था और सोशल साइट्स के जरिए उसके प्रेम संबंध अन्य युवती से भी हो गए थे। युवक की पत्नी गांव से थी और युवती शहरी क्षेत्र की थी। कई महीनों से पत्नी को शक़ था कि उसके पति का किसी अन्य युवती से भी संबंध है। बीते कल जब पत्नी अपने पति का पीछा करते हुए हाईवे के होटल पर पहुंची तो उसका पति युवती के साथ होटल से बाहर निकल रहा था उसके बाद क्या हुआ तस्वीरें खुद घटना को बयां कर रही हैं।

रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र शुक्ला, कानपुर