1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 'मौत का स्टंट', पैर ऊपर कर बाइक चलाता दिखा युवक, देखें खौफनाक वीडियो

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 'मौत का स्टंट', पैर ऊपर कर बाइक चलाता दिखा युवक, देखें खौफनाक वीडियो

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक युवक अपने दोनों पैर बाइक के ऊपर रखकर खड़ा हो गया और बाइक फुल स्पीड से चली जा रही थी। थोड़ी सी गलती से उसकी जान जा सकती थी। देखें खौफनाक वीडियो...

हापुड़ का वीडियो- India TV Hindi
हापुड़ का वीडियो

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। रील बाजी के चक्कर में एक युवक का जानलेवा स्टंट देखकर हर कोई हैरान है। वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग NH-9 का है, जहां पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के इलाके में हाईवे पर बाइक से जा रहे एक युवक ने नेशनल हाईवे पर अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक बाइक स्टंट दिखा रहा था, जिसका वीडियो किसी एक राहगीर ने बना लिया। 

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाईवे से जा रहा एक युवक तेज रफ्तार बाइक पर न सिर्फ हैंडल से हाथ हटाए हुए है, बल्कि वह सीट पर पैर रखकर खड़ा भी हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह की लापरवाही न सिर्फ उस युवक के लिए बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी काल बन सकती थी।

देखें वीडियो

युवक के इस जानलेवा स्टंट की यह पूरी घटना पिलखुवा क्षेत्र के लाखन कट फ्लाईओवर के पास की है। युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार है और रील्स के चक्कर में ऐसा जानलेवा स्टंट करता दिखाई दे रहा है। रील्स और सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स व व्यूज बटोरने के चक्कर में युवक ने कानून और अपनी सुरक्षा के साथ ही अन्य राहगीरों की सुरक्ष को ताक पर रख दिया है।

युवक का स्टंट देखकर हर कोई हैरान
बाइक चला रहा युवक बिना हेलमेट पहने, तेज रफ्तार में चलती बाइक की सीट पर कभी मेंढक की मुद्रा में बैठता दिखाई दे रहा है तो कभी  एक हाथ उठाकर हवा में लहरा रहा है। उसे ना अपने जान की परवाह है ना औरों के जान की, उसकी एक छोटी सी गलती कितनी भारी पड़ सकती थी, इसका उसे अंदाजा नहीं। वायरल हो रहा वीडियो देखकर यही लगता है कि आज की युवा पीढ़ी में यातायात नियमों के प्रति  खौफ खत्म हो चुका है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो और बाइक नंबर के आधार पर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

(हापुड़ से निशांक शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:
कानपुर में दूल्हे ने किया नागिन डांस तो दुल्हन ने तोड़ी शादी, दोस्तों पर जबरन शराब पिलाने का आरोप