A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में फिर IAS और PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, जानिए लिस्ट में किन अधिकारियों का है नाम

उत्तर प्रदेश में फिर IAS और PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, जानिए लिस्ट में किन अधिकारियों का है नाम

उत्तर प्रदेश में 2 आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारी बदले गए हैं। सीनियर आईएएस अधिकारी अमित कुमार घोष को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

सीएम योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
Image Source : PTI सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर IAS और PCS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। प्रदेश में दो आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारी बदले गए हैं। सीनियर आईएएस अधिकारी अमित कुमार घोष को वर्तमान पद प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग के साथ प्रमुख सचिव, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

राजनीतिक पेंशन, नागरिक सुरक्षा तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग की प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, प्रशासनिक सुधार तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, प्रशासनिक सुधार के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Image Source : INDIA TVट्रांसफर लिस्ट
  1. बलराम सिंह,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ का ट्रांसफर मुख्य विकास अधिकारी के पद पर सिद्धार्थ नगर में किया गया है।
  2. सत्य प्रकाश सिंह ।।, मुख्य राजस्व अधिकारी, मीरजापुर को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ भेजा गया है।
  3. देवेन्द्र प्रताप सिंह ।।. अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) मीरजापुर को मीरजापुर में ही मुख्य राजस्व अधिकारी के तौर पर पदस्थापित किया गया है।
  4. श्रीमती विजेता,उप निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ ट्रांसफर मीरजापुर में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) के तौर पर किया गया है।
  5. अजय कुमार त्रिपाठी जो अब तक स्थानीय निकाय निदेशालय (लखनऊ) में सहायक निदेशक थे उन्हें स्थानीय निकाय निदेशालय की ही उपनिदेशक बनाया गया है।
  6. अरविन्द कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), बिजनौर का तबादला देवरिया कर दिया गया है।  
  7. वान्या सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बिजनौर का तबादला अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), बिजनौर के पद पर किया गया है
  8. अंशिका दीक्षित, उप जिलाधिकारी बिजनौर का तबादला अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बिजनौर के पद पर किया गया है