1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के बदायूं में बेटे ने कुल्हाड़ी से काटा पिता का गला, हुई मौत, महज 3 हजार रुपए के लिए किया कांड

यूपी के बदायूं में बेटे ने कुल्हाड़ी से काटा पिता का गला, हुई मौत, महज 3 हजार रुपए के लिए किया कांड

यूपी के बदायूं में एक बेटे ने कुल्हाड़ी से अपने पिता की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Badaun- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT/FILE मृतक पिता

बदायूं: यूपी के बदायूं में एक बेटा अपने ही पिता के खून का प्यासा बन गया। बेटे ने कुल्हाड़ी से अपने पिता का गला काटकर उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर बेटा मौके से फरार हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव व्यौर में बेटे ने किश्त के ₹3000 न मिलने पर पिता की बेरहमी से कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और हत्यारे बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के ब्यौर गांव के रहने वाले 75 वर्षीय राधे लाल पुत्र टीकम खेती बाड़ी का कार्य करते थे। शुक्रवार रात राधे लाल का छोटा बेटा अहिवरन ने अपने पिता राधे लाल से स्वयं सहायता समूह की किश्त जमा करने के लिए 3000 रुपये मांगे। 

जब अहिवरन को रुपए नहीं मिले तो नाराज होकर घर पर पिता की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लहराते हुए मौके से फरार हो गया। 

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस ने राधे लाल के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस ने क्या बताया?

सीओ सिटी राहुल पांडेय का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है और हत्यारे बेटे की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार का जेल भेजा जाएगा।

बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि जब बेटा ही पिता की जान का हत्यारा बन जाएगा तो पिता की रक्षा कौन करेगा। इस मामले के सामने आने के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और लोग मातम मना रहे हैं। वाकई ये घटना बेहद चौंकाने वाली है, जहां एक बेटा, अपने ही पिता के खून में फरार चल रहा है। 

(रिपोर्ट- सौरभ शर्मा)

ये भी पढ़ें- 

बरेली में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने पिता की हत्या कर तीन लोगों को फंसाने की रची साजिश