उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कन्नौज में शिक्षिका ने गंदे कपड़े और नहाकर न आने के चलते कक्षा तीन की छात्रा को डांटकर बुरी तरह बेइज्जत कर दिया। इतना ही नहीं उसे शिक्षकों नें स्कूल से भगा भी दिया।
4 के खिलाफ केस दर्ज
गुरुजनों के रवैये से आहत नन्ही छात्रा ने घर पहुंचकर मां की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने दो महिला शिक्षिकाओं सहित 4 पर बेइज्जती कर बेटी को आत्महत्या के लिये उकसाने का मुकदमा केस दर्ज कराया है।
प्राइमरी स्कूल गई थी छात्रा
कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटा रामपुर गांव निवासी अजय बाथम की 6 वर्षीय बेटी निधि गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा है। निधि की मां आरती ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा की शनिवार सुबह हमारी बेटी निधि प्राइमरी स्कूल निवारी रामपुर में पढ़ने गई थी।
मारपीट की और टॉर्चर भी किया
स्कूल में टीचर ने कहा कि इतने गंदे आओगे तो स्कूल में नहीं आने देगे, मारपीट भी की और टार्चर भी किया। मृतक मासूम की मां ने आगे कहा, 'हमारी बेटी रोते हुए घर पहुंची हमने रोने की वजह पूछी तो उसने कुछ नहीं बताया और घर के बरामदे में धोती से कढे में फांसी का फंदा लगा लिया।'
आरोपी टीचर्स के नाम आए सामने
वहीं, आरती की दूसरी बेटी रिया ने बताया कि स्कूल में टीचर ने मारपीट व टार्चर किया, वह भी न नहाने और गंदे कपड़े पहनकर जाने की वजह से। उसने बताया की इससे पहले भी कई बार निधि के साथ मारपीट व परेशान किया गया था। मां आरती की तहरीर पर टार्चर करने वाले टीचर रोहित, मृदुला, आकांक्षा और महेंद्र सिंह के खिलाफ दो धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट- सुरजीत कुशवाहा