1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के कन्नौज में पत्नी को किया मरणासन्न, फिर पति ने कर ली आत्महत्या

यूपी के कन्नौज में पत्नी को किया मरणासन्न, फिर पति ने कर ली आत्महत्या

पति पत्नी के विवाद में हुई कहासुनी में एक की जान चली गई, वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला कन्नौज के सौरिख है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

dispute between husband and wife took a serious turn in Kannauj up- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कन्नौज में पति पत्नी के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।

यूपी के कन्नौज में पति पत्नी के विवाद ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पहले पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर करीब करीब मरणासन्न स्थिति में पहुंचा दिया और इसके बाद खुद अपनी जान दे दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। 

कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के रुर गांव का है मामला

मामला कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के रुर गांव का है। जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले गोविंद दुबे की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद ने काफी ​बड़ा रूप धारण कर लिया। इससे आक्रोशित होकर गोविंद ने अपनी पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे आरती को गंभीर चोट लगी और वो बेहोश हो गई। गोविंद की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। कुल्हाड़ी से हुए हमले के बाद आरती खून से लथपथ​ हो गई और कुछ ही देर में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। 

पत्नी पर हमला कर खुद लगा ली फंसी

इसके बाद अचानक गोविंद ना जाने क्या सूझी उनसे घर के बाहर के एक पेड़ पर फंसी का फंदा लगा लिया। इससे कुछ ही देर में उसकी जान चली गई। पूरे इलाके में ये खबर कुछ ही देर में फैल गई और लोग पहुंचना शुरू हो गए। लोगों ने ही पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। आरती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोविंद शव पेड़ से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इसे पूरे मामले की जानकारी देते हुए कन्नौज के एसपी विनोद कुमार ने बताय कि गोविंद ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां के डॉक्टरों के अनुसार उसकी जान बच गई है। गोविंद ने घर के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मामला क्या था, इसकी जानकारी बच्चों और आसपास के लोगों से ली जा रही है। 

कन्नौज से सुरजीत की रिपोर्ट सुरजीत

यह भी पढ़ें 

बरेली में बारिश बनी काल, जर्जर दीवार ढहने से चचेरे भाई-बहन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

जीजा की हत्या कर फरार हो गया था साला, पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गोली मारकर किया गिरफ्तार