1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'गोली मारूंगा तो कोई बचा नहीं पाएगा', नशे की हालत में रामलीला देखने पहुंचे BJP नेता ने पिस्टल तानकर दी धमकी-VIDEO

'गोली मारूंगा तो कोई बचा नहीं पाएगा', नशे की हालत में रामलीला देखने पहुंचे BJP नेता ने पिस्टल तानकर दी धमकी-VIDEO

रामलीला में बीजेपी नेता को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस दौरान वह नशे की हालत में पहुंचा था। जहां वह एक शख्स को पिस्टल दिखाकर खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहा है।

नशे की हालत में धमकी देता हुआ बीजेपी नेता अमितेश शुक्ला- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नशे की हालत में धमकी देता हुआ बीजेपी नेता अमितेश शुक्ला

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बीजेपी नेता की दबंगई का वीडियो सामने आया है। बीजेपी युवा नेता ग्रामीण मंडल के जिला मंत्री अमितेश शुक्ला को थाना सचेंडी क्षेत्र के भौंती गांव में हो रही रामलीला कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि बनाया गया था। बीजेपी नेता अमितेश शुक्ला नशे की हालत में रामलीला स्थल पहुंचे थे। 

कमेटी के एक सदस्य पर तान दी पिस्टल

रामलीला के मंचन के दौरान बीजेपी नेता रुपए लुटाने लगे, जिसका आयोजकों ने विरोध किया। बीजेपी नेता अमितेश को ये विरोध नागवार लगा. जिसपर बीजेपी नेता ने रामलीला कमेटी के एक सदस्य को अपनी कमर में खोंस रखी पिस्टल दिखाकर जमकर धमकाया। इस दौरान बीजेपी नेता ने कहा कि गोली मारूंगा तो कोई बचा नहीं पाएगा।

देर रात पुलिस की दबिश

इस घटना का वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को जब इस वीडियो की जानकारी हुई तो उन्होंने वीडियो की जांच कराई। इसके बाद बीजेपी नेता के घर पर पुलिस ने देर रात दबिश दी और पिस्टल बरामद कर ली। 

बीजेपी नेता गिरफ्तार

पुलिस ने बीजेपी नेता अमितेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम बीजेपी नेता से पूछताछ कर रही है। इस तरह पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के रामलीला ग्राउंड में भय का माहौल हो गया था।

रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र शुक्ला

ये भी पढ़ें: 

VIDEO: बरेली में सपा की नो एंट्री, पुलिस के घेरे में माता प्रसाद हाउस अरेस्ट, संभल में बिर्क के घर कड़ा पहरा

नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो के लिए तैयार है बेगमपुल स्टेशन, जानिए क्या है इसकी खासियत?