A
Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुर: लैंबॉर्गिनी कार हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, स्पीड में नहीं दिख रही गाड़ी, बाउसंर्स के उतरते ही लगी भीड़-VIDEO

कानपुर: लैंबॉर्गिनी कार हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, स्पीड में नहीं दिख रही गाड़ी, बाउसंर्स के उतरते ही लगी भीड़-VIDEO

कानपुर में हुए लैंबॉर्गिनी कार हादसे को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं, अब इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार धीमी रफ्तार से चलते हुए दिखाई दे रही है।

कानपुर लैंबॉर्गिनी कार हादसा- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT कानपुर लैंबॉर्गिनी कार हादसा

कानपुर के लैंबॉर्गिनी कार हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस के हाथ दो सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। एक हादसे से ठीक पहले का फुटेज है। दूसरा हादसे के बाद का है, जिसमें कार के अंदर बैठे बाउंसर बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

हादसे के बाद का सीन हुआ कैप्चर

हालांकि, सीसीटीवी वीडियो में लैंबॉर्गिनी कार से हादसा होते हुए नहीं दिख रहा है, लेकिन हादसे के बाद का पूरा सीन कैप्चर हुआ है। दूसरे सीसीटीवी फुटेज में बाउंसर्स हादसे के बाद कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं।

कार की नहीं दिख रही ज्यादा स्पीड

सीसीटीवी वीडियो में लैंबॉर्गिनी कार की स्पीड ज्यादा नहीं दिख रही है। हादसे वाली कार से सड़क के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। सड़क के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम भी लग जाता है। 

लैंबॉर्गिनी कार ने 6 लोगों को था कुचला

कानपुर में लैंबॉर्गिनी से रविवार को 6 लोगों को कुचलने के आरोप में तंबाकू कारोबारी के बेटे की चिकित्सा जांच कराई जाएगी। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। अधिकारियों के मुताबिक प्रकरण में लापरवाही बतरने के आरोप में ग्वालटोली थाना के थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

'अज्ञात' चालक के खिलाफ केस दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि मामले में 'अज्ञात' चालक के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा भी जांच के दायरे में है। 

कानपुर के VIP रोड की है घटना

रविवार को ग्वालटोली इलाके में वीआईपी रोड पर दोपहर करीब सवा तीन बजे करीब 10 करोड़ रुपये कीमत की इतालवी लग्जरी स्पोर्ट्स कार लैंबॉर्गिनी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। कार ने कई लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में कम से कम 6 लोग जख्मी हो गए थे।