A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: 'ये उत्तम नगर नहीं, कानपुर है', हाथ में कलावा-कड़ा देखकर राहुल और आकाश को पीटा!

VIDEO: 'ये उत्तम नगर नहीं, कानपुर है', हाथ में कलावा-कड़ा देखकर राहुल और आकाश को पीटा!

Kanpur Hindu Beating: कानपुर में वाहनों की मामूली टक्कर के बाद राहुल शर्मा और आकाश की पिटाई कर दी गई। उनका आरोप है कि आरोपियों ने उनके हाथ में कड़ा और कलावा देखकर मारपीट की।

Kanpur Hindu Beating- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT कानपुर में हुई रोड रेड की घटना में दो युवकों की पिटाई कर दी गई है।

Kanpur Fight Video: यूपी के कानपुर में रोड रेज की घटना हुई है। दरअसल, यहां के जूही थाना क्षेत्र स्थित जूही लाल कॉलोनी में कार और स्कूटी की टक्कर हो गई थी, जिससे स्कूटी सवार 2 युवक सड़क पर गिर पड़े और कार में भी कुछ खरोचें आ गईं। इसके बाद कार सवार शमशाद, नौशाद, सरताज और एक महिला कार से बाहर निकले और अपशब्द कहने लगे। इसके बाद उन्होंने स्कूटी सवार राहुल शर्मा और उनके दोस्त आकाश की पिटाई कर दी।

कड़ा और कलावा देखकर मारपीट करने का आरोप

बता दें कि कार से टक्कर के बाद स्कूटी सवार राहुल शर्मा और आकाश भी चोटिल हो गए थे। राहुल का आरोप है कि दबंगों ने उन्हें कड़ा और कलावा पहने देखा तो बोले कि ये उत्तम नगर नहीं है ये कानपुर है। मारो इनको। कार सवार युवकों ने महिला के साथ मिलकर राहुल और आकाश को सरेराह जमकर पीटा और पथराव भी किया।

वायरल वीडियो भिड़ते दिखे दोनों गुट

मारपीट से घायल राहुल और आकाश जूही पुलिस स्टेशन पहुंचे और घटना की शिकायत की। पुलिस ने मौके पर आकर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। मारपीट के वायरल वीडियो दिख रहा है कि दोनों गुटों में बहस हो रही है। अपशब्द कहे जा रहे हैं।

मामूली टक्कर के बाद हुई मारपीट

FIR के मुताबिक, यह घटना बीते बुधवार की रात करीब 9 बजे हुई। पीड़ित राहुल शर्मा ने बताया कि वह विश्वास गार्डन के सामने स्कूटी से जा रहे थे। उसी समय स्कूटी मोड़ते वक्त एक कार से थोड़ी सी टक्कर हो गई। कार में 4 लोग सवार थे। टक्कर के बाद कार से उतरते ही वे हाथ में उनका कलावा और कड़ा देखते हुए बोलने लगे कि यह उत्तम नगर नहीं है। तुम हिंदू हो। फिर वे ईंटों और गुम्मों से मारने लगे। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।

(इनपुट- ज्ञानेंद्र शुक्ला)

ये भी पढ़ें- गाजियाबादः बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान, फ्लैट में मिला मां का शव, एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत