उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से थार में सवार युवकों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। थार में सवार इन युवकों ने महिला से अश्लील हरकत की और सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दे डाली है। ये मामला काफी बढ़ गया और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
थार को बैक कर कार में मारी दी जानबूझकर टक्कर
दरअसल, कार सवार दंपति रात करीब 10.30 बजे अशोक नगर पत्नी के मायके से तिलक नगर स्थित घर जा रहे थे। स्वरूप नगर में बदनाम बिरयानी के सामने बीच सड़क पर थार खड़ी थी। कार सवार व्यक्ति ने कई बार हॉर्न बजाया लेकिन उन्होंने थार गाड़ी नहीं हटाई फिर कुछ देर बाद गाड़ी को थोड़ा आगे किया और बैक करके कार में सीधी टक्कर मार दी।
कार सवार युवक के कपड़े भी फाड़ दिए
इसके बाद थार से उतरकर कार सवार दंपति से जमकर मारपीट और अभद्रता की गई। थार सवार युवकों ने पहले तो हॉर्न बजाने वाले व्यक्ति को लात घूंसो से जमकर मारा फिर उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
महिला को दी सामूहिक दुष्कर्म की धमकी
मारपीट में पति को बचाने पहुंची पत्नी से भी बैड टच किया और सामूहिक दुष्कर्म की धमकी थी। स्वरूप नगर क्षेत्र शहर का एक पॉश इलाका है, जहां देर रात तक लोगों की भीड़ रहती है। इस पूरी घटना के दौरान किसी ने भी इस दंपति की मदद नहीं की। थार सवार जाते-जाते पीड़ित दंपति की कार भी तोड़ गए।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस को सूचना देने पर मौके पर आई पुलिस ने दंपति का मेडिकल कराया और थार सवार युवकों पर हत्या का प्रयास, यौन उत्पीड़न, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बलवा मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की टीम थार में सवार दबंग युवकों की तलाश में जुट गई है।
ज्ञानेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट