A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फिर हाईवे ओवरब्रिज से नीचे फेंका दिया; युवक का जबड़ा और दोनों पैर टूटे

VIDEO: दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फिर हाईवे ओवरब्रिज से नीचे फेंका दिया; युवक का जबड़ा और दोनों पैर टूटे

कौशांबी से दबंगई की एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है। बाइक सवार आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा और मारपीट के बाद उसे ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया।

दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला- India TV Hindi
Image Source : REPORTER दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पल्हाना घाट गांव में एक सनसनीखेज घटना घटी। यहां कुछ दबंग युवकों ने फिल्मी स्टाइल में एक अन्य युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा और उसे अधमरी हालत में हाईवे ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस खौफनाक वारदात से गांव में हड़कंप मच गया है, लोग दहशत में हैं।

दबंगों ने गैंग बनाकर की वारदात

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक दबंग युवक पर हमला करने के लिए गांव में पहुंचे। उन्होंने पहले युवक को घेरकर उसे दौड़ा-दौड़कर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। दबंगों ने युवक पर हमला करने के बाद उसे अधमरी हालत में हाईवे ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया। हमले में युवक के दोनों पैर और जबड़ा टूट गए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वारदात के बाद पहुंचे परिजन

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम दिनेश सरोज है। आरोप है कि सोनू पटेल और रवि साहू अपने चार–पांच अज्ञात साथियों के साथ बाइक से पहुंचे और गैंग बनाकर दिनेश पर हमला कर दिया।  वारदात के बाद युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और रोते-बिलखते पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को देखा, तो उसकी हालत बेहद नाजुक थी। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मूरतगंज भेजा। डॉक्टर्स ने युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

(रिपोर्ट- अयमान अहमद)

ये भी पढ़ें-

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस स्कूल में थाली नहीं, रद्दी कागजों पर परोसी गई 'हलवा-पूड़ी', मिड-डे मील की खुली पोल; VIDEO आया सामने

आज बिगड़ेगा देश भर में मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट