A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: अस्पताल के संचालक की दबंगई, देर रात महिला नर्स की जमकर की पिटाई, गाली-गलौज कर फाड़ दिए कपड़े-VIDEO

UP: अस्पताल के संचालक की दबंगई, देर रात महिला नर्स की जमकर की पिटाई, गाली-गलौज कर फाड़ दिए कपड़े-VIDEO

महिला नर्स की पिटाई किए जाने का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी निकाला है।

महिला नर्स की पिटाई- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV महिला नर्स की पिटाई

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। श्रद्धा अस्पताल के संचालक रमेश पर पिटाई का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

नाइट ड्यूटी पर थी महिला नर्स

मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के जनसेवा अस्पताल का है। पीड़ित स्टाफ नर्स सोनम ने बताया कि वह जनसेवा अस्पताल में स्टाफ नर्स है। गुरुवार को वह नाइट ड्यूटी पर थी। तभी श्रद्धा अस्पताल का संचालक रमेश उसके पास पहुंचा और गाली गलौज करते हुए बेरहमी से मारना-पीटना शुरू कर दिया। 

नर्स के फाड़ दिए कपड़े

मारपीट के दौरान आरोपी ने पीड़ित स्टाफ नर्स के कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित स्टाफ नर्स ने मामले में मंझनपुर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तब जाकर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है।

पुलिस ने मारपीट का सीसीटीवी फुटेज निकाला

इस मामले पर अधिक जानकारी देते हुए सीओ अभिषेक सिंह ने बताया की स्टाफ नर्स से मारपीट का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मामले में पीड़ित स्टाफ नर्स ने मंझनपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। 

रिपोर्ट- अयमान अहमद