1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी की इस मस्जिद में तिरंगा से ऊंचा फहराया गया इस्लामी झंडा, इमाम के खिलाफ केस हुआ दर्ज

यूपी की इस मस्जिद में तिरंगा से ऊंचा फहराया गया इस्लामी झंडा, इमाम के खिलाफ केस हुआ दर्ज

पुलिस की टीम ने ही मस्जिद पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से ऊंचा इस्लामी झंडा फहराते हुए देखा। इस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मस्जिद के इमाम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मस्जिद में इस्लामी झंडा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मस्जिद में इस्लामी झंडा

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिला पुलिस ने एक मस्जिद के इमाम के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज से अधिक ऊंचा इस्लामी झंडा फहराने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि यह घटना 31 अगस्त को संदीपन घाट थाना क्षेत्र की है। 

राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का अपमान

मूरतगंज चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक अजीत सिंह ने क्षेत्र में गश्त के दौरान देखा कि कस्बे में एक मीनारा मस्जिद के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के समांतर इस्लामी झंडा उससे ऊंचाई में अधिक लगाया गया था। सिंह ने कहा कि इससे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और स्वाभिमान को ठेस पहुंचती है। 

पुलिस ने इमाम के खिलाफ दर्ज किया मामला

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मौके से इस्लामी झंडे को हटवा दिया गया है। चौकी प्रभारी की तहरीर पर संदीपन घाट थाने में मस्जिद के इमाम इम्तियाज अहमद के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान-निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

स्थानीय लोगों से भी होगी पूछताछ

पुलिस की टीम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की टीम स्थानीय लोगों से भी इस मामले की पूछताछ कर रही है। (भाषा के इनपुट के साथ)