1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव के घर में आ गिरी 'चाइनीज मांझा' लगी पतंग, वीडियो शेयर कर कसा तंज

अखिलेश यादव के घर में आ गिरी 'चाइनीज मांझा' लगी पतंग, वीडियो शेयर कर कसा तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ये जो कटी पतंग पीछे के घर से आकर गिरी है, उसमें तो चीनी मांझा लगा दिख रहा है।"

अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज। - India TV Hindi
Image Source : X/AKHILESHYADAV/PTI अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज।

लखनऊ: यूपी में चाइनीज मांझे को लेकर योगी सरकार सख्त रूख अपनाए हुए है। वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार के सख्त आदेशों के बावजूद लोग चाइनीज मांझे के इस्तेमाल करने से रुक नहीं रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीजिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिससे यही लगता है कि लोग चाइनीज मांझे को लेकर अभी भी सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। वहीं अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए तंज भी कसा है। बता दें कि बीते दिनों न सिर्फ लखनऊ और उत्तर प्रदेश बल्कि देशभर में चाइनीच मांझे की वजह से लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 

अखिलेश यादव ने शेयर की वीडियो

दरअसल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक पतंग दिख रही है, जिसमें चाइनीज मांझा लगा हुआ है। अखिलेश यादव ने यह वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर तंज कसा और एक्स पर लिखा, "ये जो कटी पतंग पीछे के घर से आकर गिरी है, उसमें तो चीनी मांझा लगा दिख रहा है।" बता दें कि अखिलेश यादव ने ये कैप्शन योगी सरकार के उस आदेश के बाद लिखा है, जिसमें कहा गया है कि अब चाइनीज मांझे से होने वाली मृत्यु को हत्या माना जायेगा। 

योगी सरकार ने दिए हैं सख्त आदेश

योगी सरकार ने चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए कहा था कि जब यूपी में चाइनीज मांझा बैन है तो लोगों को कैसे मिल रहा है। सीएम ने पुलिस प्रमुखों को छापेमारी का निर्देश देते हुआ कहा था कि अब चाइनीज मांझे से होने वाली मृत्यु को हत्या माना जायेगा। उन्होंने प्रदेश भर में अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही कहा था कि प्रदेश व्यापी कार्यवाही की उच्च स्तर पर समीक्षा होगी। इसके बावजूद अखिलेश यादव के घर पर एक पतंग आकर गिरती है, जिसमें चाइनीज मांझा लगा हुआ था, जिसकी वीडियो उन्होंने खुद शेयर की। 

यह भी पढ़ें-

जनकपुरी हादसे पर CM रेखा गुप्ता ने अपनाया कड़ा रुख, सभी विभागों के लिए आठ-सूत्रीय सुरक्षा निर्देश जारी

प्रेम प्रसंग में कत्ल! पांच साल पहले पति और अब पत्नी की भी हत्या, अज्ञात हत्यारे ने खोपड़ी में उतार दी गोली