A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुशीनगर के मदरसे में 'Made in Pakistan' के पंखे से मचा हड़कंप, जानिए आखिर ये आया कहां से-VIDEO

कुशीनगर के मदरसे में 'Made in Pakistan' के पंखे से मचा हड़कंप, जानिए आखिर ये आया कहां से-VIDEO

कुशीनगर के मदरसे में एक पंखा मिला हुआ है, जो कि पाकिस्तान का बना हुआ है। ये पंखा एक मैकेनिक के दुकान पर रखा हुआ था। इसके बाद से इलाके में चर्चाएं तेज हो गईं।

Made in Pakistan पंखा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT Made in Pakistan पंखा

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में स्थित एक मदरसे में 'Made in Pakistan' लिखा हुआ पंखा मिलने से स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब मदरसे के मौलवी पंखे की बनवाने के लिए दुकान पर ले गए। 

अल अहमद के साथ लिखा था पाकिस्तान

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल बिशुनपुरा स्थित मदरसा कादरिया हकीकतुल उलूम में लगाने के लिए पंखा बनवाया जा रहा था। मदरसे में लगे एक पंखे पर AL-AHMAD विदेशी मार्किंग के साथ 'Pakistan' लिखा होने की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई। 

Image Source : Reporter Inputमदरसे में लगा पंखा

आखिर कहां से आया ये पंखा?

लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि पाकिस्तान लिखा यह पंखा आखिर मदरसे तक कैसे पहुंचा? जो अब जांच का विषय बन गया है। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। 

प्रशासनिक जांच की मांग

क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। कई लोग इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर बढ़ती चर्चाओं और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही तस्वीरों के बीच, लोग प्रशासन से स्पष्ट जांच और तथ्य सामने लाने की अपेक्षा कर रहे हैं। 

सऊदी अरब से कुशीनगर आया था ये पंखा

पंखा देने वाले शमसुद्दीन का कहना है कि उनके लड़के ने कुछ साल पहले सऊदी अरब से कुरियर से पंखा भेजा था, लेकिन तभी से पंखा रखा था। उन्होंने 2023 में ये पंखा मदरसे को दे दिया था। मदरसे वालों ने जब उस पंखे को निकालकर सर्विसिंग के लिए दुकान पर भेजा तो पता चला कि वह पाकिस्तान का बना हुआ है। 

दुकान में रिपेयरिंग के लिए गया था ये पंखा

पंखा बनाने वाले मैकेनिक ने बताया कि मदरसे के मौलवी दो पंखा और एक मोटर रिपेयरिंग के लिए लेकर आए थे लेकिन एक पंखे पर 'Made in Pakistan'लिखा था। इस पंखे को लेकर स्थानीय हिंदू वादी नेताओं पर आक्रोश का माहौल है।

कुशीनगर से उदय सिंह की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

जाट, पंडित, लोधी, पासी... CM योगी का हिंदू+जाति का खेल, UP में अभी से 2027 की किलेबंदी, जानिए पूरा समीकरण

एक्शन में थलापति विजय, सीएम बनने के बाद किया ऐसा काम, जनता के बीच होने लगी चर्चा