A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः फतेहपुर में 3 बच्चों की मां प्रेमिका को प्रेमी ने चाकू घोंपकर मार डाला, मुकदमा दर्ज कराने से था नाराज

यूपीः फतेहपुर में 3 बच्चों की मां प्रेमिका को प्रेमी ने चाकू घोंपकर मार डाला, मुकदमा दर्ज कराने से था नाराज

फतेहपुर में एक युवक ने तीन बच्चों की मां को मार डाला। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का आरोपी के साथ प्रेम संबंध थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रहा था।

मामले की जांच करती पुलिस- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मामले की जांच करती पुलिस

उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अलादातपुर गांव में महिला की चाकू से गोंदकर प्रेमी ने हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 

एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले महिला के कुछ अश्लील वीडियो और फ़ोटो हत्यारे युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद महिला मिथलेश देवी ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया था। इससे युवक नाराज था और महिला पर केस वापस वापस लेने का दबाव बना रहा था। 

पेट में चाकू मारकर फरार हुआ आरोपी

महिला ने बताया कि शाम को जब मिथलेश देवी गोबर फेंकने जा रही थी तभी युवक ने चाकू लेकर मिथलेश को दौड़ा लिया। तभी मिथलेश मेरे पास आकर छिप गए और बोली दीदी मैं आपके साथ घर चलूंगी तभी सोनू चाकू लेकर आया और 3-4 बार पेट में चाकू मारकर भाग निकला। बताते हैं कि मृतक महिला का पति जयसिंह मुम्बई में रहकर मजदूरी करता है अभी होली के त्योहार में गांव आया है। मिथलेश देवी की 3 मासूम बेटियां हैं, जिनकी उम्र 10 साल से कम है।

पिछले कुछ दिनों से चल रहा था विवाद

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गांव के युवक की महिला से अनबन के बाद दोनों में बोलचाल बंद था। महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया में उसके प्रेमी ने फेक आईडी से वायरल किया। जिस मामले में महिला ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पूछताछ के लिए महिला के प्रेमी सोनू को पुलिस ने कोतवाली बुलाया था। लेकिन सोनू कोतवाली नहीं गया और सुबह से महिला से सुलह का दबाव बना रहा था। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि मां ने सोनू से वीडियो और फ़ोटो डिलीट करवाने पर मुकदमा वापस लेने की बात कही थी। एसपी ने बताया सोनू ने महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट-उमेश चन्द्रा, फतेहपुर