A
Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ में रूह कंपाने वाला हत्याकांड, 19 साल के बेटे ने पिता की हत्या कर शव के कई टुकड़े किए, ड्रम में छिपाकर रखा था

लखनऊ में रूह कंपाने वाला हत्याकांड, 19 साल के बेटे ने पिता की हत्या कर शव के कई टुकड़े किए, ड्रम में छिपाकर रखा था

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक 19 साल के बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पिता के शव के कई टुकड़े किए और शव को छिपाने के लिए ड्रम का इस्तेमाल भी किया।

Lucknow- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT/FREEPIK-REPRESENTATIVE मृत पिता मानवेंद्र प्रताप सिंह की तस्वीर सामने आई

लखनऊ: यूपी के लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 साल के बेटे पर आरोप है कि उसने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी है। बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की और फिर उनके शव के कई टुकड़े भी किए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में एक बेटे पर पिता की हत्या का आरोप लगा है। कारोबारी पिता मानवेन्द्र सिंह 20 फरवरी से गायब थे। मृतक मानवेंद्र प्रताप सिंह का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक के बेटे अक्षय प्रताप सिंह को हिरासत में लिया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, शव को छिपाने के लिए बेटे ने घर के ड्रम का इस्तेमाल किया था। बदबू आने पर पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पिता का धड़ डंप करने की तैयारी में था बेटा

मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में 19 साल के अक्षय प्रताप सिंह ने पिता मानवेंद्र प्रताप सिंह की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। फिर लाश के कई टुकड़े किए। हाथ–पैर वो अलग–अलग जगह फेंक चुका था। धड़ भी डंप करने की तैयारी में था। 

क्यों की पिता की हत्या?

अभी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक पिता, अपने बेटे पर कंपटीशन एग्जाम की तैयारी करने का दबाव बनाते थे, इसलिए बेटे ने उनका बेरहमी से कत्ल कर दिया।

कॉपी अपडेट हो रही है...