1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

Lucknow Child Murder: लखनऊ में सौतेली मां और पिता ने 5 साल के मासूम अर्नव को मार गिराया। जब पुलिस, मौके पर आरोपी माता-पिता को मोहल्ले वालों ने पीट दिया। उन्हें फांसी देने की मांग की।

Lucknow Child Murder Case- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT लखनऊ में माता-पिता ने की मासूम की हत्या।

Lucknow Arnav Murder Case: यूपी में लखनऊ के चौक इलाके में सौतेली मां और पिता ने कथित रूप से 5 साल के मासूम अर्नव की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी के घर पर जबरदस्त हंगामा हुआ है। चौक पुलिस जब दोनों आरोपियों को लेकर उनके घर पहुंची तो मोहल्ले के लोगों ने जबरदस्त तरीके से मारपीट करने की कोशिश की। आरोपी को नाराजगी में पीट भी दिया गया। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में घर के बाहर जबरदस्त हंगामा हुआ। मोहल्ले वालों ने गाली-गलौज की और आरोपी पिता को थप्पड़ मारे।

अर्नव को बुरी तरीके से पीटते थे माता-पिता

दरअसल, 5 साल के मासूम अर्नव की मां और पिता पर आरोप लगा है कि यह लोग उसको बुरी तरीके से मारते-पीटते थे। हाल में अर्नव को उन्होंने इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अर्नव के शरीर में मौत से पहले पिटाई और काफी दिनों पहले के भी काफी सारे घाव आए हैं। ये साबित करते हैं कि अर्नव को घर में उसकी सौतेली मां और पिता बुरी तरीके से पीटते थे।

घाव छिपाने के लिए पहनाते थे फुल स्लीव टी-शर्ट

चौक पुलिस ने दोनों ही आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मोहल्ले के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। अर्नव की नानी और मामा का कहना है कि उन्हें कभी भी अर्नव से मिलने नहीं दिया जाता था और गर्मी के महीने में अर्नव के घाव उन लोगों को ना दिख जाएं, इसके लिए अर्नव को फुल स्लीव की टी-शर्ट और मंकी कैप तक गर्मी में पहनाई जाती थी। 

आरोपी के घर पर हुआ जबरदस्त हंगामा

अर्नव का पिता पेशे से वकील हैं। अर्नव की सौतेली मां बुटीक का काम घर पर ही किया करती थीं। मोहल्ले के लोग दोनों ही को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद किसी तरह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स घर पर पहुंची और आरोपी दंपति को सकुशल वहां से बाहर निकाला लेकिन इस दौरान मौके पर जबरदस्त हंगामा हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई प्रताड़ना की बात

DCP वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर में कई घाव मिलने की बात सामने आई है। ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि सौतेली मां बच्चे को प्रताड़ित कर रही थी। पुलिस प्रोटेक्शन के दौरान कुछ लोगों ने मौके पर आरोपियों के साथ मारपीट करने की कोशिश की थी, उनको सकुशल वहां से निकाल लिया गया है।

ये भी पढ़ें- यूपी में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई, 1483 स्थानों पर छापे; 6 अरेस्ट