LIVE: 'विपक्ष का चेहरा बेनकाब, कांग्रेस-सपा जैसी पार्टियां महिला विरोधी', लखनऊ में गरजे सीएम योगी
आधी आबादी के हक़ की लड़ाई के लिए आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हो रही है। सीएम योगी की अगुवाई में ये यह पदयात्रा सीएम आवास से शुरू होकर विधान भवन के पास खत्म हुई।

Jan Aakrosh Mahila Padyatra: महिला आरक्षण बिल को लेकर लखनऊ में आज मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली गई। आधी आबादी के हक़ की लड़ाई के लिए यह पदयात्रा हुई। सीएम योगी की अगुवाई में यह पैदल मार्च लखनऊ में कालीदास मार्ग पर स्थित सीएम आवास से शुरू हुआ और विधान भवन के पास जाकर खत्म हुआ। योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक के साथ साथ यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल हुए। साथ में महिला आयोग की अध्यक्ष और आयोग की पूरी टीम मार्च में शामिल हुए।
बीजेपी महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल हो हुईं। लखनऊ के लगभग सभी वार्ड से महिलाओं की इस मार्च में भागीदारी हुई। यह मार्च महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की घेराबंदी के लिए हुआ। संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के गिरने के बाद बीजेपी ने ऐलान किया था कि वो पूरे देश में विपक्ष को घेरेगी। उसी के तहत ये मार्च निकाला गया।
पदयात्रा के बाद अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर विपक्ष का आचरण नारी गरिमा के प्रतिकूल रहा है। इसलिए देशभर में विपक्ष के इस कृत्य के खिलाफ आक्रोश यात्रा निकाली गई। सीएम योगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष का चेहरा बेनकाब हो गया। कांग्रेस-सपा जैसी पार्टियां महिला विरोधी है। वहीं बीजेपी इस मामले में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालयों तक शक्ति प्रदर्शन करेगी।
Live updates : jan aakrosh mahila padyatra live
-
April 21, 2026 10:56 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
पीएम मोदी की नीतियों में महिला, गरीब, युवा और किसान को प्राथमिकता
सीएम योगी ने कहा-' आज हजारों की संख्या में बहनें आक्रोश मार्च का हिस्सा बनी हैं, इतनी गर्मी के बाद भी आप सबकी उपस्थिति पीएम मोदी की नीतियों के प्रति आपके सहज समर्थन और आशीर्वाद का प्रतीक है। पिछले 11-12 वर्षों के अंदर देश में जो बदलाव देखने को मिला है उसके पीछे पीएम मोदी की सोच है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर केवल चार जातियां हैं-महिला, गरीब, युवा और किसान। उन्होंने सभी नीतियों को इन्हीं चार के ईर्द गिर्द रखते हुए देश को आर्थिक उन्नति के नए सोपान तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है।'
-
April 21, 2026 10:32 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक-सीएम योगी
कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक है। ये पार्टियां महिला विरोधी हैं। मोदी जी ने महिला विरोधी छवि समाप्त करने के लिे विकल्प दिया लेकिन इन दलों ने उसका दुरुपयोग किया। महिला विरोधी आचरण के खिलाफ देश की महिलाएं सड़कों पर उतरी हैं।
-
April 21, 2026 10:32 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
प्रदेश का बच्चा-बच्चा आधी आबादी की मांग के हक में खड़ा-सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नए संशोधन को बाधित करने के खिलाफ देशभर में आक्रोश रैली निकल रही है। उसी क्रम में आज यूपी में भी कांग्रेस, सपा समेत इंडी गठबंधन का विरोध करने के लिए मातृशक्ति का प्रदर्शन किया गया। सभी बहनों का मैं अभिनंदन करता हूं। प्रदेश का एक-एक बच्चा आधी आबादी के जायज मांग के समर्थन में खड़ा है।
-
April 21, 2026 10:24 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
सीएम आवास से विधानभवन पहुंची यात्रा
सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यह यात्रा सीएम आवास से विधानभवन तक पहुंच चुकी है। यहां मंच पर सभी नेता पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा।
-
April 21, 2026 10:06 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
बहनों के नेतृत्व में आक्रोश मार्च-सीएम योगी
सीएम योगी ने पैदल मार्च शुरू करने के से पहले अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि बहनों के नेतृत्व में यह मार्च कांग्रेस, सपा, टीएमसी, डीमके महिला विरोधी आचरण के खिलाफ निकाली जा रही है। आज आम जन में खासतौर से आधी आबादी में आक्रोश है। इस आक्रोश मार्च का हिस्सा बनने के लिए हजारों की संख्या में बहनें आई हैं।
-
April 21, 2026 9:59 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल
संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के गिरने के बाद बीजेपी ने ऐलान किया था कि वो पूरे देश में विपक्ष को घेरेगी। उसी के तहत ये मार्च निकाला जा रहा है। पदयात्रा से बड़ी संख्या में और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा हुए।
-
April 21, 2026 9:58 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
जन आक्रोश महिला पद यात्रा शुरू
लखनऊ में जन आक्रोश महिला पद यात्रा शुरू। CM योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता और महिला कार्यकर्ता शामिल। लखनऊ में कालीदास मार्ग पर स्थित सीएम आवास से यात्रा की शुरुआत हुई है।