1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ रेंज के 5 जिलों में वारंटी आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन, 307 को किया गया गिरफ्तार

लखनऊ रेंज के 5 जिलों में वारंटी आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन, 307 को किया गया गिरफ्तार

लखनऊ रेंज के 5 जिलों- लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव और रायबरेली में वारंटी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। इन 5 जिलों में 307 वारंटियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है।

UP Police Warrant Arrests- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT लखनऊ रेंज में वारंटी और वांछित आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है।

यूपी में लखनऊ रेंज के जिलों में गैर जमानती वारंटी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली और उन्नाव जिले में 307 वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा, 632 वारंटी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। इस खबर में जानिए लखनऊ रेंज के जिलों में किस प्रकार से पुलिस ने वारंट वाले आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया।

खीरी पुलिस ने 61 वारंटियों को अरेस्ट कर जेल भेजा

SSP खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग की लीडरशिप में कोर्ट की तरफ से जारी गैर-जमानती वारंटों के शत-प्रतिशत निस्तारण के लिए गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। इस दौरान, 61 वांरटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, 16 आरोपी अदालत में हाजिर हो गए। साथ ही, 141 वांरटी आरोपियों को समन पहुंचाया गया। इस दौरान, पुलिस की सक्रियता से 61 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और 16 वारंटियों ने कोर्ट के सामने सरेंडर किया।

सीतापुर पुलिस ने 70 वारंटी आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक सीतापुर के कुशल नेतृत्व में वांछित और वारंटियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 70 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 21 वारंटी अदालत में हाजिर हुए। इसके अलावा, 61 को समन तामील किया गया। इस दौरान, वारंटी की मृत्यु से संबंधित 15 प्रकरण सामने आए।

हरदोई पुलिस ने 60 वारंटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक हरदोई, अशोक कुमार मीणा की लीडरशिप में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में 60 लोगों को अरेस्ट किया गया। वहीं, 28 वारंटी अदालत में हाजिर हुए। साथ ही, 4 वारंटियों को समन तामील कराया गया। इस दौरान, वारंटी की मृत्यु से संबंधित 13 मामले सामने आए।

उन्नाव पुलिस ने 53 वारंटियों को पकड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, जयप्रकाश सिंह की अगुवाई में वांछित और वारंटियों को अरेस्ट करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में 53 की गिरफ्तारी की गई। साथ ही, 21 वारंटी अदालत में हाजिर हुए या उन्होंने आत्मसमर्पण किया।

रायबरेली पुलिस ने 63 वारंटियों को किया अरेस्ट

वहीं, पुलिस अधीक्षक रायबरेली, रवि कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान में 63 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, 1 वारंटी अदालत में हाजिर हुआ। इस दौरान, 4 वारंटी की मौत से संबंधित मामला सामने आया। इससे पहले, कानपुर पुलिस पर पथराव के बाद बड़ा एक्शन लिया गया था और लेखपाल समेत 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।