A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh: सिर पर हमेशा क्यों बैठा रहता है सफेद रंग का कबूतर? महाकुंभ मेले पर 'रंगपुरी बाबा' ने बताई वजह-VIDEO

Mahakumbh: सिर पर हमेशा क्यों बैठा रहता है सफेद रंग का कबूतर? महाकुंभ मेले पर 'रंगपुरी बाबा' ने बताई वजह-VIDEO

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में एक ऐसे बाबा चर्चा में हैं, जिनके सिर पर 24 घंटे सफेद रंग का कबूतर बैठा रहता है। इन बाबा का नाम रंगपुरी है। सफेद रंग के कबूतर का नाम हरिपुरी है।

बाबा के सिर पर बैठा रहता है सफेद रंग का कबूतर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बाबा के सिर पर बैठा रहता है सफेद रंग का कबूतर

Kumbh Mela 2025: महाकुंभ मेले में तमाम नागा बाबा, साधु-संत साधना कर रहे हैं। इंडिया टीवी की टीम को ऐसे एक अनोखे नागा बाबा मिले, जो जूना अखाड़ा से जुड़े हैं। इनके सिर पर 24 घंटे एक सफेद रंग का कबूतर बैठा रहता है। इन बाबा का नाम रंगपुरी बाबा है। इनके ऊपर जो सफेद कबूतर बैठा रहता है, उसका नाम हरिपुरी है।

बाबा के वश में है सफेद कबूतर

रंगपुरी बाबा का कहना है, 'आध्यत्म सिखाता है, आप किसी से भी स्नेह करोगे, वो आपके वश में आ जाएगा। मां-बाप हो, जानवर हो, पक्षी हो, स्नेह से वश में आते हैं। ऐसे ही स्नेह से ये कबूतर मेरे वश में है।'

सनातन के लिए तप एक अलग जिंदगी

इसके साथ ही बाबा ने कहा,  'तप, परिवार छोड़कर सनातन के लिए तप एक अलग जिंदगी है, कोई मुश्किल नहीं है। भोलेनाथ सनातन की रक्षा के लिए अपने आप ले आते हैं।'

महिलाओं को जूना अखाड़ा में दी गई महिला नागा की दीक्षा

वहीं, दूसरी ओर सनातन धर्म की रक्षा के लिए नारी शक्ति भी किसी तरह से पीछे नहीं है। रविवार को 100 से अधिक महिलाओं को जूना अखाड़ा में नागा दीक्षा दी गई जिसमें तीन विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं। जूना अखाड़ा की महिला संत दिव्या गिरि ने बताया कि रविवार को उनके अखाड़े में 100 से अधिक महिलाओं को नागा संन्यासिन के तौर पर दीक्षा दी गई। इस दीक्षा के लिए पंजीकरण जारी है। प्रथम चरण में 102 महिलाओं को नागा दीक्षा दी गई।