1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. टल गया बड़ा ट्रेन हादसा, ब्रेकिंग पेडल के जाम होने की वजह से लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

टल गया बड़ा ट्रेन हादसा, ब्रेकिंग पेडल के जाम होने की वजह से लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया है। दरअसल यहां ट्रेन के जनरल कोच के ब्रेकिंग पेडल के जाम हो जाने की वजह से ट्रेन में आग लग गई। आग पर काबू पाने के 40 मिनट बाद उसे रवाना कर दिया गया।

major train accident was averted fire broke out due to jamming of the braking pedal panic spread amo- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV टल गया बड़ा ट्रेन हादसा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल यहां रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से यह हादसा टल गया। दरअसल दरभंगा से जालंधर जा रही अंतोदय एक्सप्रेस के पहियों में आग लग गई। क्रॉसिंग संख्या 17 पर पहुंचते ही गेट में नवीन कुमार ने आग देखकर इस घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने आनन-फानन में ट्रेन को स्टेशन पर रोका। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और यात्री ट्रेन के डिब्बों से कूदकर रेलवे ट्रैक पर यहां वहां भागने लगे।

टल गया हादसा

जानकारी के मुताबिक, जनरल कोच के पहियों में ब्रेक पेडल के जाम हो जाने की वजह से ट्रेन में आग लगी थी। रेलवे कर्मचारियो आनन-फानन में फायर सिलेंडर का इस्तेमाल पर आग पर काबू पा लिया। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बता दें कि आग पर काबू पाने के बाद करीब 40 मिनट देरी से ट्रेन को रवाना कर दिया गया। बता दें कि पूरा मामला फतेहपुर रेलवे स्टेशन का है। बता दें कि इससे पूर्व आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसे की घटना देखने को मिली थी। अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के अनकापल्ली में एक मालगाड़ी गर्डर से टकरा गई। इस कारण रैक क्षतिग्रस्त हो गया और रेल सेवा अस्थायी रूप से बाधित हो गई है।  

 

आंध्र प्रदेश में 5 दिन पहले हुआ था ट्रेन हादसा

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में अनकापल्ली में मालगाड़ी के साथ हुए हादसे का कारण भारी लोडिंग थी। ANI के मुताबिक, मालगाड़ी भारी लोडिंग के कारण गर्डर से टकरा गई, जिससे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और फिर ये अनकापल्ली के पास रुक गई। ये मालगाड़ी आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली से विशाखापत्तनम जा रही थी। अनकापल्ली से विशाखापत्तनम जा रही मालगाड़ी के हादसे का शिकार होने के कारण ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण अनकापल्ली और विशाखापत्तनम के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहीं।