1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के फतेहपुर में गर्लफ्रेंड को चाकू गोदकर मौत के घाट उतारने वाले युवक का हाफ एनकाउंटर, दोनों पैर में लगी गोली

यूपी के फतेहपुर में गर्लफ्रेंड को चाकू गोदकर मौत के घाट उतारने वाले युवक का हाफ एनकाउंटर, दोनों पैर में लगी गोली

फतेहपुर में इनामी बदमाश का हाफ एनकाउंटर हुआ है। बदमाश पर कई मुकदमें पहले भी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है।

पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कौडेरवा गांव में गर्लफ्रेंड की चाकू से गोदकर दिनदहाड़े हत्या करने वाले आरोपी का हाफ एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने चौफेरवा के पास मुठभेड़ में आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू के दोनों पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया  कि चौडगरा थाने में एक गांव की किशोरी को अगवा कर बंधक बनाकर गैंगरेप कर उसे कुएं में फेंकने का मुकदमा आरोपी सोनू पर पहले से दर्ज है। ये जमानत पर बाहर चल रहा था। आरोपी पर 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। 

सोनू पर दर्ज हैं पहले से मुकदमें

दरअसल, सोनू आपराधिक प्रवत्ति का शातिर बदमाश है। इस पर पॉक्सो सहित 4 मुकदमें पहले से ही दर्ज हैं। गांव में आये दिन लोगों को धमकाना और मारपीट कर जमीनों में कब्जा करने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रखा था। इससे लोगों ने सोनू यादव का खौफ था। 3 वर्ष पहले कल्याणपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी के अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप कर उसे कुएं में फेंककर आरोपी फरार हो गया था। 

प्रेमिका को किया था ब्लैकमेल

इस मामले पर कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी जो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत पर बाहर आया और गांव की ही रहने वाली एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। सोनू ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैक मेल कर धीरे-धीरे उसके सारे जेवरात और पैसे ले लिए। महिला सोनू के द्वारा ब्लैक मेल से तंग आकर थाने में शिकायती पत्र देकर फरवरी माह में मुकदमा दर्ज कराया। जहां पुलिस ने सोनू यादव को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो सोनू ने महिला के ऊपर दबाव बनाया कि वह सुलह कर ले। लेकिन महिला ने सोनू से जेवर और पैसे वापस मांगे। 

प्रेमिका को मारा था चाकू

अय्याश सोनू ने देने से इनकार दिया। सोनू ने घर से गोबर फेंकने गई महिला को दौड़ाकर चाकू से हमला कर दिया। महिला ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया l महिला की मौत के बाद एसपी 24 मार्च को तीन टीमों का गठन किया और आज वह अंधेरे का फायदा उठाकर गांव जाने की फिराक में था, तभी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सोनू का पता लगाया और उसे रोकने का प्रयास किया। सोनू ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब कार्रवाई में सोनू के दोनों पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 रिपोर्ट- उमेश चन्द्रा, फतेहपुर