A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में शख्स ने हथौड़े से मारकर की पत्नी की हत्या, जानें वजह

नोएडा में शख्स ने हथौड़े से मारकर की पत्नी की हत्या, जानें वजह

नोएडा के थाना फेस-1 इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने अवैध संबंध के शक में हथौड़े से हमला करके पत्नी की हत्या की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

हथौड़े से मारकर की पत्नी की हत्या।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हथौड़े से मारकर की पत्नी की हत्या।

गौतम बुद्ध नगर: नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र स्थित सेक्टर-15 में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि डायल 112 पर घटना के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई दिनों से लड़ाई चल रही थी। 

बेटे ने दी पुलिस को सूचना

दरअसल, पूरा मामला थाना फेस-1 के सेक्टर-15 का है। यहां एक महिला की हत्या से सनसनी मच गई। डीसीपी रामबदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को वारदात की सूचना मृतक महिला के बेटे ने डायल 112 के माध्यम से दी। वहीं सूचना मिलते ही थाना फेस-1 पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई। मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय आसमा खान के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम नुरुल्लाह हैदर (55 वर्ष) है, जो सी-154, सेक्टर-15 में रहता था।

पुलिस हिरासत में आरोपी

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पत्नी के अवैध संबंध का शक था। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। वहीं मृतक महिला के जीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुझे मृतक महिला की बेटी ने सुबह सूचना दी। इनकी आपस में कई दिनों से लड़ाई चल रही थी। हमें इतनी उम्मीद नहीं थी कि इस तरह का कदम उठायेगा। उसके पति ने हथौड़े से हमला किया है। (इनपुट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

शख्स ने पत्नी के गले पर कैंची से किया हमला, खुद तीसरी मंजिल से लगाई छलांग; दोनों की मौत

हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुई लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर, SSP ने किया बर्खास्त