A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर में तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंदा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

गोरखपुर में तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंदा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

गोरखपुर में घर के सामने बैठी महिलाओं और बच्चों को कार ने रौंद दिया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हैं।

गोरखपुर में घर के सामने बैठे सात लोगों पर चढ़ा दी कार- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गोरखपुर में घर के सामने बैठे सात लोगों पर चढ़ा दी कार

गोरखपुर: गोरखपुर महानगर के नार्थ ब्लॉक के बालापार-टिकरिया रोड पर रघुनाथपुर भगवानपुर गांव के पास रात करीब साढ़े दस बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे एक ही परिवार के सात लोगों को रौंद दिया। घायलों को मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां मां और दो बेटियों की मौत हो गई। चार साल के बच्चे सहित पांच लोगों का इलाज चल रहा है। कार सवार एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने कार कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीण उलझ गए। उन्हें समझाकर क्रेन से कार को चौकी पर ले जाया गया। 

मां और दो बेटियों की मौत

परिवार के सभी सदस्य गर्मी की वजह से घर के बाहर सड़क के किनारे चारपाई लगाकर सोए थे। रात साढ़े दस बजे बालापार की तरफ तेज रफ्तार जा कार में बाराती सवार थे। रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बेकाबू होकर बाईं तरफ पटरी से नीचे उतर गई। कार ने घर के सामने सड़क किनारे चारपाई बिछा कर सो रहे परिवार के सदस्यों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई।

हादसे में पांच लोग घायल

कार से कुचलकर सईदा खातून (30) और उनकी बेटी सूफिया (16) के साथ ही परिवार के बदरे आलम (17), राबिया (32), मरियम (50), जुबेर (14) औरनिकहत (6) बुरी तरह से घायल है जिनका बीआरडी मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है मौके से गाड़ी में सवार अन्य तीन लोग फरार हो गए।

रिपोर्ट- राज श्रीवास्तव, गोरखपुर