A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा से किडनैपिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता

मथुरा से किडनैपिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता

मथुरा के कथित रूप से किडनैप हुई लड़की ने 14 साल बाद हिंदू धर्म में वापसी की इच्छा जताई है। वह अब अपने परिवार के साथ रहना चाहती है। लड़की ने बताया कि जबरन धर्म परिवर्तन के बाद उसे जबरदस्ती गाय का मांस खिलाया जाता था।

Mathura love jihad- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT मथुरा में लव जिहाद पीड़िता ने 14 साल बाद हिंदू धर्म में वापसी की इच्छा जताई है।

Mathura Love Jihad: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लव जिहाद में फंसी एक युवती 14 साल बाद वापस लौटकर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। उसने 2012 में इंस्टिट्यूट में क्लास के लिए जाते समय अपहरण का आरोप लगाया। परिजनों ने मथुरा के थाना गोविंद नगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।

हिंदू नाम बताकर की थी दोस्ती

पीड़िता के मुताबिक, कई साल पहले वह मथुरा स्थित कल्याणम करोति में ऑटोमेट्री कोर्स कर रही थी। इसी दौरान, उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवती का आरोप है कि युवक ने अपना हिंदू नाम बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और बाद में उसे बिहार ले गया।

धर्म परिवर्तन कराकर खिलाया गाय का मांस

पीड़िता का कहना है कि बिहार ले जाने के बाद जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। फिर लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसके गले में पहना भगवान श्रीराम का लॉकेट तोड़कर फेंक दिया गया था। जबरन धर्म परिवर्तन के बाद वह उसे गाय का मांस खिलाता था। वह उससे देह व्यापार का काम कराना चाहता था।

इस तरह चंगुल से बची लड़की

बताया जा रहा है कि किसी तरह पीड़िता ने राजवर्धन परमार, जो कि महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह से फेसबुक मैसेंजर के जरिए संपर्क किया। इसके बाद उनके प्रयासों से युवती को वहां से मुक्त कराया गया।

पीड़िता ने जताई हिंदू धर्म में वापसी की इच्छा

मुक्त होने के बाद पीड़िता ने हिंदू धर्म में वापसी की इच्छा जताई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

(इनपुट- मोहन श्याम शर्मा)

ये भी पढ़ें- कुत्ते के पेशाब करने पर हुई मारपीट, व्यायाम कर रहे वरिष्ठ नागरिकों ने शख्स को पीटा; सामने आया VIDEO