1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: मेरठ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मैट की लूट, छीना-झपटी में एक-दूसरे पर टूट पड़े लोग

VIDEO: मेरठ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मैट की लूट, छीना-झपटी में एक-दूसरे पर टूट पड़े लोग

Mat Loot In Meerut: मेरठ से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग मैट लूटते हुए नजर आए। मैट के लिए लोग एक-दूसरे से छीना-झपटी करते हुए दिखे।

Mat Loot In Meerut- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोग मैट के लिए छीना-झपटी करते हुए दिखाई दिए।

Meerut Yoga Day Mat Loot: यूपी में मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आज (रविवार को) योगा मैट की लूट हो गई। मौका था अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का, जहां मेरठ के गणमान्य लोगों के साथ नागरिकों को योग करना था। योग के लिए ढेर सारे मैट आए थे, उन मैट्स को देखते भी वहां मौजूद लोग उन्हें लेने के लिए एक-दूसरे पर झपट पड़े। इस दौरान, एक शख्स जमीन पर भी गिर पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया गया योगा डे

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेरठ जिला प्रशासन और आयुष विभाग के सहयोग से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगा डे मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम Yoga for Healthy Ageing  यानी ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थी।

योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए 2500 से ज्यादा लोग

इस दौरान, कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दिवस के कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, योग प्रशिक्षक, सहायक, छात्र-छात्रों समेत आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योगाभ्यास के लिए 2 हजार 500 से ज्यादा लोग कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंचे थे।

मैट को लेकर लोगों में हुई छीना-झपटी

इसी दौरान, जब योग के लिए मैट आए तो अफरा-तफरी मच गई। वहां, मौजूद छात्र और संभ्रांत लोग मैट को एक-दूसरे से छीनते नजर आए। खींचतान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, वहां मौजूद आयोजकों ने स्थिति संभाली और सभी को बैठाकर समयबद्ध तरीके से योग करवाया।

वायरल हुआ मैट लूट का वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि लोग मैट के लिए एक साथ झपट पड़ते हैं। जिसके हाथ में जितने मैट आए वह उसे लेकर भागने लगा। इस दौरान, कुछ लोग खाली हाथ भी रह गए। वीडियो में एक शख्स मैट पाने के चक्कर में जमीन पर गिरा हुआ भी दिखाई दिया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया अनुशासन की कमी

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई इसे अनुशासन की कमी बता रहा है, तो कोई मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए इसे मैट की लूट कह रहा है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची युवती का सड़क पर जोरदार हंगामा, पुलिस के सामने शख्स को जड़ा थप्पड़; सिपाही से भी की अभद्रता