उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के विनोद साहनी की हत्या से यूपी की सियासत गरमा गई है। आरोप है कि विनोद की हत्या फेसबुक पर लिखने की वजह से हुई। विनोद के घर वालों का कहना है कि हाल में अयोध्या में सावन में राम निहाल निषाद के मछली भोज विवाद पर सोशल मीडिया पर निषादों के खिलाफ जो बातें लिखी जा रही थी, उसका विनोद विरोध करते थे और फेसबुक पर लिखते थे। इससे सवर्ण लोग नाराज थे और लगातार उन्हें धमकी दे रहे थे। घर वालों का आरोप है कि इसी वजह से विनोद की हत्या कर दी गई।
तीन पार्टियों के नेता धरने पर बैठे
विनोद की हत्या के खिलाफ निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप और वीआईपी पार्टी के मुकेश साहनी लखनऊ में केजीएमयू की मर्चुयरी के बाहर धरने पर बैठ गए। तीनों पार्टियों के नेता एक साथ धरने पर बैठे नजर आए।
आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस अधिकारी सस्पेंड
यूपी सरकार मे मंत्री संजय निषाद ने आरोप लगाया कि सवर्णों ने विनोद को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वो पीडीए समाज की आवाज़ उठा रहे थे। अब पीडीए समाज के विनोद को भी न्याय मिले और अपराधियों के घर बुलडोज़र चले। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और थाना अध्यक्ष परसपुर,चौकी इंचार्ज शाहपुर और बीट प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस की इस कारवाई के बाद संजय निषाद का धरना खत्म हुआ।
अखिलेश यादव ने जांच की मांग की
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विनोद मर्डर केस की जांच की मांग की है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि गोंडा में सपा से जुड़े हुए बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच हो। यूपी में अपराध व अराजकता के चरम पर है।
विनोद को बुधवार को मारी गई थी गोली, गुरुवार को हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, गोंडा में विनोद को चाकू और गोली उस समय मारी गई थी, जब वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे। चौराहे पर उनको गोली और चाकू मारा गया। विनोद को इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू लाया गया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
Image Source : reporterधरना देते हुए मंत्री संजय निषाद, सपा नेता राजपाल कश्यप और मुकेश सहनी
मुकेश सहनी बोले- पांच घंटे से धरने पर बैठे हैं
वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने एक्स पर धरने की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि विनोद सहनी की सोशल मीडिया पर अपनी बात को मजबूती से रखने की वजह से सामंतवादी मानसिकता के लोगों ने उनकी हत्या कर दी। पिछले 5 घंटे से हम सभी लोग पोस्टमार्टम स्थल पर बैठे हुए हैं। पूरे निषाद समाज ने अपना एक अनमोल व्यक्ति खो दिया है। इस दुख की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिजनों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
सरकार पर निशाना साधते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र नहीं, बल्कि राजतंत्र चल रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए।
ये भी पढ़ेंः 7 महीने की गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, बहू को बचाने पहुंची सास घायल
क्लास में छात्रा को KISS करते पकड़ा गया टीचर, भाई ने जड़े थप्पड़; आरोपी बोला- ''वह मेरी बहन जैसी, राखी भी बांधती है''